Earthquake Tremors In Japan: भूकंप के जोरदार झटकों से आज सुबह जापान की धरती दहल गई। जापान के टोक्यो में दक्षिण इलाके में आज सुबह करीब 5 बजे इजू द्वीप के समुद्र तटीय इलाकों मे भूकंप आया। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जापान के मौसम विभाग की ओर से समुद्री इलाकों में सुनामी आने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लोगों को समुद्र तटीय इलाके खाली करने को कहा गया है, क्योंकि समुद्र में एक से 2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। आज सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रिकॉर्ड की गई। सूत्रों के अनुसार, समुद्री द्वीप हाचिजो के पास समुद्र में सुनामी की छोटी लहरें देखी गई हैं। अगर एक और झटका लगा तो यह लहरें बड़ी सुनामी का रूप ले सकती हैं। इसी द्वीप से करीब 180 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र मिला है।
मेगाक्वेक अलर्ट जारी, जानें क्या है ये?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान मेटियोरोलिजकल एजेंसी (JMA) ने आज सुबह आए भूकंप के बाद मेगाक्वेक का अलर्ट जारी किया है। जापान में पहली बार यह अलर्ट जारी हुआ है, क्योंकि आज आए भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर 25 किलोमीटर की गहराई में नानकाई टर्फ के पास मिला है। इस टर्फ के नीचे बहुत बड़ा फॉल्ट जोन है। मेगाक्वेक अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब 8 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आने की संभावना हो।
आज जापान के मौसम विभाग ने इतनी तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद मेगाक्वेक अलर्ट जारी करके 8 की तीव्रता वाला भूकंप आने की संभावना जता दी है। अगर इतनी तीव्रता वाला भूकंप आया तो जापान में एक बार फिर तबाही मच सकती है।
बता दें कि जापान की धरती के नीचे 4 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स हैं और जब वे आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इसलिए जापान में आए दिन भूकंप आने का खतरा मंडराता रहता है। पिछले महीने भी जापान में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines