Earthquake Tremors in Nepal: धरती आज सुबह फिर भूकंप के झटकों से दहल गई। आज सुबह जोरदार भूकंप आया और भारत के पड़ोसी देश नेपाल में झटके लगे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। वहीं नेपाल से सटे तिब्बत में 6.8 की तीव्रता के झटके लगे। यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
इस भूकंप का असर भारत पर भी पड़ा। भारत के बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत कई जिलों में इस भूकंप के झटके महसूस किए गए, क्योंकि बिहार नेपाल से सटा है। हालांकि नेपाल में इतनी तीव्रता वाले भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है, लेकिन वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से निकलकर बाहर खुले में खड़े नजर आए।
नेपाल में 7 दिन में तीसरी बार आया भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में साल 2025 की शुरुआत कही भूकंप के झटकों से हुई है। नेपाल में पिछले 7 दिन में 3 बार भूकंप आ चुका है। आज से पहले 3 जनवरी 2025 को नेपाल में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई थी। कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में इस भूकंप के झटके लगे थे। इससे पहले 2 जनवरी 2025 को नेपाल में भी 4.8 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके सिंधुपालचौक जिले में लगे थे।
नेपाल में क्यों आते हैं इतने भूकंप?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल भौगोलिक रूप से भूकंप के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। नेपाल हिमालयन सिस्मिक बेल्ट में बसा है। इस बेल्ट में टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं। भारत और यूरेशियन प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो नेपाल में भूकंप आता है, जिसका असर इससे सटे देशों में भी पड़ता है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
18 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
22 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines