Earthquake Tremors Occured in Chile: धरती आए दिन भूकंप के झटके झेल रही है। हर रोज किसी न किसी देश में भूकंप आ रहा है, जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैँ। देररात चिली देश में भूकंप आया। चिली के एंटोफगास्टा शहर में भूकंप के जोरदार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई।
यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की पुष्टि की और कहा कि इस भूकंप के अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अब लोगों को आफ्टरशॉकर झेलने पड़ने सकते हैं। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 104 किलोमीटर की गहराई में मिला है। चिली सरकार ने रिलीफ एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कह दिया है।
पाकिस्तान में भी आया भूकंप
चिली के बाद भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी आज सुबह भूकंप आया। सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं इसका केंद्र धरती के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन सरकार ने राहत दलों और एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। 5 दिन पहले भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 रही थी। सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर पाकिस्तान के चमन शहर से 41 किलोमीटर दूर नॉर्थ ईस्टमें यह भूकंप आया था।
छोटे भूकंप हो सकते बड़े खतरे की चेतावनी
चिली सरकार और रिलीफ एजेंसियों ने लोगों को भी अलर्ट किया गया है कि वे सतर्क रहें। किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। सरकार के अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखी हुई है। लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, क्योंकि माना जा रहा है कि भूकंप के और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं। क्योंकि चिली भूकंप के संवेदनशील क्षेत्रों में आता है और इस क्षेत्र में पहले भी इतनी या इससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं।
पिछले काफी समय से धरती पर लगातार छोटे भूकंप आ रहे हैं, जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं। ऐसी ही स्थिति साल 2005 में बनी थी और उस समय 8 अक्टूबर 2005 को भारत के जम्मू कश्मीर में भयंकर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई थी। इस भूकंप से LOC से सटे पाकिस्तान और कश्मीर में करीब 80 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
3 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
8 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
15 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
18 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
19 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines