भूकंप के झटकों से फैली दहशत, Pakistan-Chile में आफ्टरशॉकर का खतरा, 4 से 6 रही Earthquake की तीव्रता

Earthquake Tremors in Chile: चिली देश में देररात भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। एजेंसियों ने अब आफ्टरशॉकर का खतरा बताया है और राहत दलों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Earthquake

Representative Image (Pixabay)

Earthquake Tremors Occured in Chile: धरती आए दिन भूकंप के झटके झेल रही है। हर रोज किसी न किसी देश में भूकंप आ रहा है, जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैँ। देररात चिली देश में भूकंप आया। चिली के एंटोफगास्टा शहर में भूकंप के जोरदार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई।

विज्ञापन

यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की पुष्टि की और कहा कि इस भूकंप के अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अब लोगों को आफ्टरशॉकर झेलने पड़ने सकते हैं। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 104 किलोमीटर की गहराई में मिला है। चिली सरकार ने रिलीफ एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कह दिया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में भी आया भूकंप

चिली के बाद भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी आज सुबह भूकंप आया। सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं इसका केंद्र धरती के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन सरकार ने राहत दलों और एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। 5 दिन पहले भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7  रही थी। सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर पाकिस्तान के चमन शहर से 41 किलोमीटर दूर नॉर्थ ईस्टमें यह भूकंप आया था।

विज्ञापन

छोटे भूकंप हो सकते बड़े खतरे की चेतावनी

चिली सरकार और रिलीफ एजेंसियों ने लोगों को भी अलर्ट किया गया है कि वे सतर्क रहें। किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। सरकार के अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखी हुई है। लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, क्योंकि माना जा रहा है कि भूकंप के और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं। क्योंकि चिली भूकंप के संवेदनशील क्षेत्रों में आता है और इस क्षेत्र में पहले भी इतनी या इससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं।

विज्ञापन

पिछले काफी समय से धरती पर लगातार छोटे भूकंप आ रहे हैं, जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं। ऐसी ही स्थिति साल 2005 में बनी थी और उस समय 8 अक्टूबर 2005 को भारत के जम्मू कश्मीर में भयंकर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई थी। इस भूकंप से LOC से सटे पाकिस्तान और कश्मीर में करीब 80 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ