Earthquake Tremors in Afghanistan: लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। आज सुबह करीब साढ़े बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं दोपहर में करीब डेढ़ बजे भारत के जम्मू कश्मीर जिले में भूंकप आया। जम्मू कश्मीर के डोडा में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि दोनों जगहों पर भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन पिछले कई महीनों से लगातार भूकंप आ रहा है, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
अफगानिस्तान में आज आए भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 170 किलोमीटर की गहराई में मिला। अब से पहले गत 27 दिसंबर को भी अफगानिस्तान में सुबह भूकंप आया था। देश के फैजाबाद जिले से 73 किलोमीटर दूर दक्षिण में भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई थी। इससे पहले गानिस्तान में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में मिला। झटके सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर लगे थे। इससे पहले जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को अफगानिस्तान के ही हिंदू कुश क्षेत्र में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 181 किलोमीटर (112.47 मील) की गहराई में मिला था।
शनिवार को इथियोपिया में आया था भूकंप
बता दें कि बीते दिन शनिवार को इथियोपिया में भूकंप आया था। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इसकी पुष्टि की थी और बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही और इस भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। इस भूकंप के चलते इथियोपिया के एक क्षेत्र में मध्य माउंट डोफन में ज्वालामुखी विस्फोट होने का अलर्ट जारी कर दिया था। माउंटेन से लगातार लावा और धुंआ निकल रहा है। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। देशवासियों को अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि लोग प्राकृतिक आपदा से अपना बचाव कर सकें।
शुक्रवार को चिली-पाकिस्तान में भूकंप आया
बता दें कि शुक्रवार को चिली और पाकिस्तान में भूंकप आया था। चिली देश के एंटोफगास्टा शहर में भूकंप के जोरदार झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता 6.1 रही थी और धरती के अंदर 104 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र मिला था। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने लोगों को आफ्टरशॉकर झेलने के लिए तैयार रहने को कह दिया था। इसके अलावा भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप आया था। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। इसका केंद्र धरती के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में मिला था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines