फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, आज अफगानिस्तान के बाद जम्मू कश्मीर में आया Earthquake

Earthquake in Afghanistan Jammu Kashmir: भूकंप के जोरदार झटकों से धरती आज फिर डोल गई। आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप आया तो दोपहर में जम्मू कश्मीर में झटके लगे। दोनों जगहों पर भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Earthquake Tremors

प्रतीकात्मक तस्वीर

Earthquake Tremors in Afghanistan: लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। आज सुबह करीब साढ़े बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं दोपहर में करीब डेढ़ बजे भारत के जम्मू कश्मीर जिले में भूंकप आया। जम्मू कश्मीर के डोडा में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि दोनों जगहों पर भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन पिछले कई महीनों से लगातार भूकंप आ रहा है, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान में आज आए भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 170 किलोमीटर की गहराई में मिला। अब से पहले गत 27 दिसंबर को भी अफगानिस्तान में सुबह भूकंप आया था। देश के फैजाबाद जिले से 73 किलोमीटर दूर दक्षिण में भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई थी। इससे पहले गानिस्तान में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में मिला। झटके सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर लगे थे। इससे पहले जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को अफगानिस्तान के ही हिंदू कुश क्षेत्र में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 181 किलोमीटर (112.47 मील) की गहराई में मिला था।

विज्ञापन

शनिवार को इथियोपिया में आया था भूकंप

बता दें कि बीते दिन शनिवार को इथियोपिया में भूकंप आया था। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इसकी पुष्टि की थी और बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही और इस भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। इस भूकंप के चलते इथियोपिया के एक क्षेत्र में मध्य माउंट डोफन में ज्वालामुखी विस्फोट होने का अलर्ट जारी कर दिया था। माउंटेन से लगातार लावा और धुंआ निकल रहा है। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। देशवासियों को अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि लोग प्राकृतिक आपदा से अपना बचाव कर सकें।

विज्ञापन

शुक्रवार को चिली-पाकिस्तान में भूकंप आया

बता दें कि शुक्रवार को चिली और पाकिस्तान में भूंकप आया था। चिली देश के एंटोफगास्टा शहर में भूकंप के जोरदार झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता 6.1 रही थी और धरती के अंदर 104 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र मिला था। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने लोगों को आफ्टरशॉकर झेलने के लिए तैयार रहने को कह दिया था। इसके अलावा भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप आया था। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। इसका केंद्र धरती के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में मिला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ