Earthquake Tremors in Philippines: भूकंप के जोरदार झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। आज सुबह फिलीपींस में 2 बार भूंकप आया। सेंट्रल फिलीपींस में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में अफरातफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 और 5.9 मापी गई। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने एक बुलेटिन जारी करके भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप का केन्द्र समुद्र तल में 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में मिला और इसका केन्द्र लेयटे प्रांत के सैन फ्रांसिस्को शहर के पास था। एजेंसी ने करीब 45 झटके रिकॉर्ड हुए हैं। शहर के प्रमुख बार्नी कैटिग ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप के झटके काफी जोरदार थे और देश में काफी नुकसान हुआ है।
सड़कों और घरों की दीवारों में आई दरारें
डेकन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से फिलीपींस में सड़कों पर दरारें आ गईं। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। कई घरों की दीवारों में भी दरारें आने की खबर है। लोगों का कहना है कि उनके घरों में लगे फ्रेम गिरकर टूट गए। एक हाईवे में दरार आने से आवाजाही बंद कर दी गई है। सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख बार्नी कैपिग ने कहा कि भूकंप का झटका जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन भूकंप से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। फिलीपींस में भूकंप आना आम बात है, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में बसा है, जहां ज्वालामुखी एक्टिविटीज अकसर होती रहती हैं और भूकंप भी आते रहते हैं। इसलिए फिलीपींस में भूकंप का अलर्ट हमेशा रहता है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
2 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
2 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
4 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
6 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
7 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
10 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
12 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
12 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
13 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines