भूकंप के भयंकर झटकों से धरती एक बार फिर कांप गई। आज मंगलवार की सुबह न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर जोरदार भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.5 से 6.8 के बीच रही। भूकंप का केंद्र 159 किलोमीटर दूर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला।
हालांकि भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटकों से इलाके में अफरातफरी जरूर मच गई थी। बता दें कि न्यूजीलैंड देश भूकंप के सेंसिटिव जोन में आता है और इतनी तीव्रता वाले भूकंप यहां आते रहते हैं। सरकार हमेशा भूकंप से निपटने की तैयारी में रहती है। क्योंकि इतनी या इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप सुनामी ला सकता है।
न्यूजीलैंड में भूकंप का इतिहास और नुकसान
न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड में 6 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप अकसर आते हैं, लेकिन 7 की तीव्रता तक पहुंचने पर भूकंप सुनामी ला सकता है। हालांकि भूकंप प्रभावित ज्यादातर क्षेत्र अब भूकंप-प्रतिरोधी इमारतों से लैस हैं, लेकिन सुनामी जमीनी स्तर पर तबाही मचा सकती है। फिर भी सरकार हालातों पर नजर बनाए हैं। क्योंकि अब से पहले साल 2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने 185 लोगों की जान ले ली थी। न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत महासागर के नीचे बनी प्लेटों के बीच बसा है, इसलिए यह देश भूकंप का केंद्र बना रहता है।
ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत महासागर के नीचे बनी प्लेटों की सीमा मैक्वेरी द्वीप से लेकर केरमाडेक द्वीप रेंज तक फैली है। साल 1900 के बाद से अब तक न्यूजीलैंड में 7.5 से अधिक तीव्रता के 15 भूकंप आ चुके हैं। 9 भूकंप मैक्वेरी रिज के पास आए। साल 1989 में 8.2 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था और यह भूकंप भी इसी एरिया में आया था। न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा भूकंप साल 1931 में हॉक्स बे क्षेत्र में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी। 256 लोगों की जान गई थी।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
14 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
15 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
18 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines