भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, आज साल के आखिरी दिन नेपाल में आया 4 तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake in Nepal: नेपाल में आज सुबह भूकंप आया। साल के आखिरी दिन करीब साढ़े 7 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता करीब 4 रही। पिछले कई महीनों से लगातार धरती भूकंप के झटकों से डोल रही है।

Earthquake

Earthquake

Earthquake Tremors in Nepal: साल 2024 के आखिरी दिन आज 31 दिसंबर को भी धरती भूकंप के झटकों से हिल गई। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 15 किलोमीटर की गहराई में मिला। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने आज सुबह आए भूकंप की पुष्टि की। वहीं इस भूकंप से नेपाल में किसी तरह के जान माल की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि 7 दिन पहले भी भूकंप आया था। पिछले कई महीनों से लगातार झटके नेपाल में लग रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिसंबर महीने में चौथी बार लगे झटके

बता दें कि गत 21 दिसंबर को भी नेपाल में भूकंप आया था। भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी। वहीं इस भूकंप केंद्र नेपाल के ही जुम्ला जिले में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था। इससे पहले 17 और 19 दिसंबर को भी नेपाल में भूकंप आया था। 19 दिसंबर को पार्शे से 16 किलोमीटर दूर 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। इससे पहले 17 दिसंबर को मेलबिसौनी से 23 किलोमीटर दूर 4.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। दरअसल, नेपाल एक पहाड़ी देश है, इसलिए यहां पृथ्वी की प्लेट हिलने पर भूकंप आना आम बात है।

नेपाल में तबाही मचा चुके हैं कई भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में भूकंप तबाही मचाते रहे हैं। नवंबर 2023 में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और लोगों के घरों-दीवारों में दरारें आ गई थीं। इस भूकंप ने जारकोट और रुकुम में तबाही मचाई थी। अक्टूबर 2023 में 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। नवंबर 2022 में डोटी जिले में आए 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 6 लोग मारे गए थे। साल 2015 में नेपाल में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसने 12 हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ