नई दिल्ली: अफगानिस्तान में धरती हिली है। 9 मार्च की सुबह करीब सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 4.7 रही। राहत की बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान की खबर नही है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 थी।

बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में भयानक भूकंप आया। जिसमें 50000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। तुर्की में काफी तबाही मची। तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और तबाही की ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसको देखकर दुनिया कांप गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ