हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत, कैलिफोर्निया में आया 7 की तीव्रता वाला Earthquake, सुनामी आने की चेतावनी

Earthquake in California: अमेरिका का कैलिफोर्निया आज भूकंप के झटकों से दहल गया। करीब 7 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। इतनी तीव्रता वाले भूंकप से नुकसान होने की खबरें भी हैं। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग

Earthquake Hits California America: भूकंप के भीषण और जोरदार झटकों से अमेरिका का कैलिफोर्निया शहर दहल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप जाने की पुष्टि की, जिसका केंद्र फर्नडेल से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला। इतनी ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के चलते समुद्र में सुनामी आने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

अमेरिक के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार देररात कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर भीषण भूकंप आया, जिसके कारण समुद्र में सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया है। होनोलुलु स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग के सुनामी चेतावनी केंद्र द्वारा चेतावनी जारी की गई और इसमें कहा गया है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में बने समुद्र तटों पर खतरनाक सुनामी आ सकती है। हालांकि अभी किसी भी एरिया में लहर नहीं है, लेकिन समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

पानी के अंदर बनी सुरंग बंद की गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें हिल गईं। घरों की दीवारों और सड़कों में दरारें आ गईं। भूकंप के झटके सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। वहीं भूकंप दोबारा आने के खतरे को भांपते हुए सैन फ्रांसिस्को बे एरिया रैपिड ट्रांजिट डिस्ट्रिक्ट (BART) ने सैन फ्रांसिस्को और ओकलैंड के बीच उस सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है, जो समुद्र के नीचे पानी के अंदर बनी हुई है।

विज्ञापन

साल 2022 में भी आया था ऐसा भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप ने उत्तरी कैलिफोर्निया को हिला दिया है। भूकंप ओरेगॉन सीमा से करीब 130 मील (209 किमी) दूर तटीय हम्बोल्ट काउंटी के छोटे से शहर फर्नडेल के पश्चिम एरिया में आया। यह एरिया रेडवुड जंगलों, खूबसूरत पहाड़ों और 3-काउंटी एमराल्ड ट्रायंगल की फेमस मारिजुआना के लिए लोकप्रिय है। साल 2022 में इसी शहर में 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था, क्योंकि कैलिफ़ोर्निया का उत्तर-पश्चिमी जोन भूकंप के सबसे संवेदनशील जोन में आता है, क्योंकि इस एरिया में 3 टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं।

 

5.3 मिलियन लोगों के लिए खतरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप विज्ञानी लुसी जोन्स का कहना है कि 7 की तीव्रता वाले भूकंप से कैलिफोर्निया के पश्चिमी तट पर रहने वाले 5.3 मिलियन लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके 270 मील (435 किलोमीटर) दूर दक्षिण में सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। लोगों ने कई सेकंड तक रोलिंग स्पीड महसूस की। भूकंप आते ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। इस चेतावनी के तहत कैलिफोर्निया के मोंटेरी खाड़ी के उत्तर से ओरेगन तक लगभग 500 मील (805 किलोमीटर) एरिया को कवर किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola