Earthquake in Indonesia: भूकंप के भीषण, शक्तिशाली ओर विनाशकार झटकों से आज इंडोनेशिया की धरती दहल गई है। आज गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का स्टेट में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र टेरनाटे के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में मिला और धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंप की विनाशकारी तरंगें उठीं।
इंडोनेशिया में सुनामी आने की चेतावनी
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके विनाशकारी साबित हो सकते हैं, क्योंकि भूकंप वैज्ञानिकों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में चीख पुकार मच गई। दहशत के मारे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सरकार ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। समुद्र तटों को खाली करने का निर्देश भी दे दिया है। वहीं देशभर में राहत और बचाव दल फील्ड में उतार दिए गए हैं।
इंडोनेशिया में दहशत और अफरा-तफरी
भूकंप आने के बाद इंडोनेशिया में दहशत का माहौल है। लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन टीमों को नुकसान का आंकलन करने के लिए फील्ड में उतार दिया गया है। क्योंकि बीते दिन भी इंडोनेशिया में 6 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया था और तेज झटके लगे थे।
रिंग ऑफ फायर के कारण भूकंप आते
बता दें कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है। प्रशांत महासागर में दुनिया के सबसे ज्यादा ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनें हैं, जिनको रिंग ऑफ फायर कहते हैं। इंडोनेशिया इसी बेल्ट पर बसा है, इसलिए ज्वालामुखी विस्फोट होने पर इस देश में भूकंप आते हैं, जिनकी तीव्रता 6 से ज्यादा ही रहती है। ऐसे कई भूकंप विनाशकार साबित हो चुके हैं।
इंडोनेशिया 4 टेक्टोनिक प्लेट्स के ऊपर
बता दें कि इंडोनेशिया 4 टेक्टोनिक प्लेटों प्रशांत (Pacific), यूरेशनियन (Eurasian), इंडो-ऑस्ट्रेलियाई (Indo-Australian) और फिलीपीन (Philippine) के संगम पर बसा है। जब यह चारों प्लेट आपस में टकराती हैं या एक दूसरे के नीचे खिसकती हैं तो घर्षण के कारण ऊर्जा निकलती है। यह ऊर्जा तरंगीय रुप में होती है, जिससे कंपन होता है, जिसे धरती पर भूकंप कहते हैं।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines