Earthquake Jolts in Tibet: भारत और नेपाल के पड़ोसी देश तिब्बत में आज 7 जनवरी दिन मंगलवार की सुबह भीषण भूकंप आया। तिब्बत के सबसे प्रतिष्ठित शहरों में से एक के पास हिमालय की उत्तरी तलहटी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। इस भूकंप के कारण अब तक कम से कम 126 लोगों की मौत होने की खबर है। कईं इमारतें हिल गईं, लोगों के घर ढह गए। सड़कों और दीवारी में दरारें आ गईं। 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भूकंप आज दूसरी बार सुबह 9.05 बजे (0105 GMT) आया, जिसका केंद्र टिंगरी में था, जो एक ग्रामीण काउंटी है। यह काउंटी एवरेस्ट के लिए नॉर्थ साइड से एंट्री गेट है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दक्षिण-पश्चिमी चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी के चांगसुओ टाउनशिप के टोंगलाई गांव में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर देख सकते हैं।
नेपाल के नीचे धरती से आया तिब्बत में भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप का असर भारत, तिब्बत, बांग्लादेश, भूटान तक देखने का मिला। भारत में सबसे ज्यादा झटके बिहार में लगे, जहां भूकंप की तीव्रता 5 से ज्यादा रही। बिहार के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी झटके महसूस किए गए।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप सुबह 6.35 बजे, नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में आया। भूकंप का केंद्र उस स्थान पर मिला, जहां भारत और यूरेशिया प्लेटें टकराती हैं। इस टकराव से हिमालय के पर्वतों में इतनी ऊंची लहरें उठती हैं कि विश्व की कुछ सबसे ऊंची चोटियों की ऊंचाई बदल जाती है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, नेपाल की सीमा के पास डिंगरी काउंटी में सुबह 9:05 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जो अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा।
साल 2015 में भी आया था ऐसा ही भूकंप
AP की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 5 किलोमीटर (3 मील) के भीतर कुछ शहर बसे थे, जो तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 380 किलोमीटर (240 मील) दूर थे। मंगलवार को तिब्बत-नेपाल सीमा के पास जिस क्षेत्र में भूकंप आया, उसी क्षेत्र में पिछली एक सदी में 6 से ज्यादा की तीव्रता वाले 10 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं। आज 7 जनवरी 2025 को आया भूकंप पिछले 5 वर्षों में 200 किलोमीटर के दायरे में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। साल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से लगभग 9000 लोग मारे गए थे और 22000 से अधिक लोग घायल हुए थे। 5 लाख से अधिक घर ध्वस्त हो गए थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
39 mins agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
1 hr agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
9 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
12 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
13 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
13 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines