हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

म्यांमार के बाद एक और देश में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता

भूकंप के झटकों से लगातार धरती डोल रही है। म्यांमार और भारत के बाद एक और देश में भूकंप आया है। म्यांमार और भारत में अलसुबह भूकंप के झटके लगे थे। वहीं नॉर्थ चिली में आज सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया।

विज्ञापन

म्यांमार और भारत के बाद एक और देश में भूकंप आया है। आज सुबह नॉर्थ चिली में भूकंप लोगों ने महसूस किया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 178 किलोमीटर (110.6 मील) की गहराई में मिला। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर क माहौल बना हुआ है। भूकंप के झटके लगते ही वे अपने घरों से बाहर निकल आए थे। चिली सरकार ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake

म्यांमार में कल से अब तक 2 बार भूकंप

बता दें कि चिली से पहले अलसुबह म्यांमार में भूकंप आया था। म्यांमार में कल भी भूकंप के झटके लगे थे और आज अलसुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीते दिन आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 रही थी, वहीं आज अलसुबह करीब 3 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र म्यांमार में ही मिला है। धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन 29 मार्च को 7 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया था और उसके बाद आज तक लगातार भूकंप के झटके म्यांमार में लग रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:भूकंप से झटकों से कांपा हिमाचल; म्यांमार-ताजिकिस्तान के बाद भारत में आया Earthquake

भारत के इस जिले में लगे भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार के साथ-साथ भारत में भी बीती रात भूकंप आया था। मेघायल जिले में भूकंप के झटके लगे थे। मेघायल में भी म्यांमार की तरह कल भी भूकंप आया था और आज आधी रात को भी भूकंप के झटकों से मेघालय की धरती हिली। मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स इलाके मेंआधी रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। बीते दिन मेघालय में जो भूकंप आया था, उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 रही थी। दोनों बार आए भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola