Earthquake: दिल्ली एनसीआर और बंगाल की खाड़ी के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। 26 फरवरी की सुबह करीब 6:55 बजे पर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के निकट 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया। लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत है। पिछले कई दिनों से हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है, हालांकि अभी तक किसी भी अर्थक्वेक में किसी भी तरह की जान-माल की हानि की बात नहीं कही गई है।
कब आया भूकंप
मिली जानकारी के अनुसार भूकंप 26 फरवरी की सुबह करीब 6:55 बजे पर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास आया। इसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है, जो काफी तेज होती है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:55 बजे (2255 जीएमटी) पर आया, जिसका केंद्र उत्तरी सुलावेसी प्रांत के निकट समुद्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था।
यह भी पढ़ें: भूकंप से फिर हिली धरती, कोलकाता में इतनी तीव्रता के झटके किए गए महसूस
वीडियो देख डरे लोग
भूकंप के जो वीडियो सामने आए हैं वो बहुत ही डरावने हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गाड़ियां और बिजली के खंभे हिल रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से कांपी हो।
इससे पहले भी कई बार यहां भयानक भूकंप आया है जिसने तबाही मचाई है।
इंडोनेशिया में क्यों आते हैं इतने ज्यादा भूकंप
हालांकि इंडोनेशिया में भूकंप आते रहते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि इस विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में प्रशांत महासागर के “फायर रिंग” पर स्थित है। यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि का एक क्षेत्र है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं। यह क्षेत्र जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है। इससे पहले जनवरी 2021 में सुलावेसी में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। 2018 में सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। और 2004 में, आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें: Plane Crash: हवा में क्रैश स्मॉल प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा, टैक्सास में ऐसे हुआ हादसा
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
16 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines