Earthquake: इंडोनेशिया के मोलुक्का सागर में आया 6 तीव्रता का भूकंप, हफ्ते भर में दूसरी बार कांपी धरती
Edited By Bhola Sharma

Earthquake
Edited By Bhola Sharma

Earthquake
Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर धरती कांपी है। शुक्रवार की दोपहर इंडोनिशया के करीब मोलुक्का सागर में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था।
यह भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:51 पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि लोग दहशत में हैं।
ये भी पढ़ेंः Ukraine Conflict: यूक्रेन के स्लोवियांस्क में रूस ने बरसाईं मिसाइलें, मरने वालों की संख्या 11 हुई
इंडोनेशिया में बीते हफ्ते शुक्रवार को भी भूकंप आया था। जावा द्वीप के उत्तर में शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। तब इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई थी।
Earthquake of magnitude 6.0 occurred at 1500 hours in the northern part of the Molucca sea: National Center for Seismology pic.twitter.com/1crmQZIKUr
— ANI (@ANI) April 21, 2023
इंडोनेशिया से पहले फिजी में 18 अप्रैल को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी। भूकंप सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आया। इसकी गहराई 569 किलोमीटर थी। बता दें कि फिजी दक्षिण प्रशांत का एक देश है। यह 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा भूकंप था। इससे पहले, 13 अप्रैल को फिजी में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
ये भी पढ़ेंः Sudan Conflict: ब्रिटेन ने दूतावास अफसरों को परिवार समेत सूडान से बाहर निकाला, PM ऋषि सुनक ने सेना के जज्बे को सराहा
यह भी पढ़ें: रोका नहीं गया तो और लोगों को मारेंगे, ओवैसी ने गैंगस्टर अतीक-अशरफ के हत्यारों को बताया गोडसे का अनुयायी
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: