Earthquake In Taiwan Tsunami Alert Update: ताइवान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई। करीब 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बुधवार तड़के ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप आया, जिसका केंद्र बिंदु ताइवान के ही हुआलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। समुद्र में 3 मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरें उठने की संभावना हैं, इसलिए मौसम विभाग ने जापान में सुनामी आने का अलर्ट भी जारी कर दिया। लोगों को समुद्री तटों से दूर जाने की सलाह भी दी गई है। देशभर में बचाव अभियान दलों को अलर्ट कर दिया गया है।
कई इलाकों में बहुमंजिला इमारतें गिरीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके लगते ही बिजली भी गुल हो गई। पहाड़ दरक गए। पुल-सड़क सब हिलने डुलने लगी। कई शहरों में बहुमंजिला इमारतों के ढहने की खबरें भी हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। वहीं सुनामी आने की चेतावनी से लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हॉर्न बजाकर लोगों को मौसम का पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है। पहाड़ों की तलहटी में और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पिछली बार सुनामी से हुए नुकसान से सबक लेकर इस बार जापान पूरी सतर्कता बरत रहा है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
38 mins agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
10 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
14 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
15 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
16 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
16 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
22 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
23 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines