---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Earthquake In Taiwan: ताइवान में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के लगे झटके, जापान में सुनामी आने की चेतावनी

Earthquake In Taiwan Tsunami Alert Update: ताइवान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई। करीब 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बुधवार तड़के ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप आया, जिसका […]

---विज्ञापन---

Earthquake In Taiwan Tsunami Alert Update: ताइवान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई। करीब 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बुधवार तड़के ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप आया, जिसका केंद्र बिंदु ताइवान के ही हुआलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। समुद्र में 3 मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरें उठने की संभावना हैं, इसलिए मौसम विभाग ने जापान में सुनामी आने का अलर्ट भी जारी कर दिया। लोगों को समुद्री तटों से दूर जाने की सलाह भी दी गई है। देशभर में बचाव अभियान दलों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

कई इलाकों में बहुमंजिला इमारतें गिरीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके लगते ही बिजली भी गुल हो गई। पहाड़ दरक गए। पुल-सड़क सब हिलने डुलने लगी। कई शहरों में बहुमंजिला इमारतों के ढहने की खबरें भी हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। वहीं सुनामी आने की चेतावनी से लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हॉर्न बजाकर लोगों को मौसम का पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है। पहाड़ों की तलहटी में और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पिछली बार सुनामी से हुए नुकसान से सबक लेकर इस बार जापान पूरी सतर्कता बरत रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 03, 2024 06:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola