Earthquake In Taiwan: ताइवान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Earthquake in Taiwan : ताइवान में अचानक से धरती कांपने लगी और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से भागकर खुले आसमान के नीचे आ गए।

Earthquake Tremors in Los Angeles

Earthquake Tremors in Los Angeles

Earthquake in Taiwan : ताइवान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कप मच गई। भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा मापी गई है। धरती हिलते ही लोग अपने घरों में भागकर बाहर आए गए। हालांकि, कहीं से किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ताइवान में दो बार भूकंप का अटैक आया है।

विज्ञापन

ताइवान में रविवार तड़के अचानक से धरती हिलने लगी। पहले तो लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब घरों की चीजें और बिल्डिंगें हिलने लगीं तो वे डर गए। इसके बाद लोग अपने परिवार को लेकर बाहर भागने लगे। लोग काफी देर तक खुले आसमान के नीचे खड़े रहे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जोकि काफी ज्यादा होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप एक बार नहीं, बल्कि दो बार आया था।

विज्ञापन

भूकंप के झटके को झेल गया ताइवान

विज्ञापन

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (JFZ) के हवाले से न्यूज एजेंसी रायटर ने बताया कि रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता भी काफी ज्यादा 6.3 थी। भूकंप से ताइवान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इससे संबंधित अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है।

18 सितंबर को भी कांपी थी धरती

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले भी ताइवान में 18 सितंबर को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। तब भी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी, उस समय भी ताइवान को भूकंप से कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भूकंप से ताइवान को कोई हानि नहीं पहुंचेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ