Earthquake In South America Chile: दक्षिण अमेरिका के चिली में (Earthquake In South America Chile) गुरुवार को भूकंप के तेज झटके आए जिनसे धरती थर-थर कांपने लगी। झटके इतने तेज थे कि वहां के लोगों में दहशत का माहौल था। हर किसी से चेहरे पर डर था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.1 रिक्टर स्केल रही। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है।
कहां था भूकंप का केंद्र
लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से पूरी दुनिया टेंशन में है। बीते दिन दक्षिण अमेरिका के चिली में आए तेज भूकंप के झटकों से धरती डोलने लगी। इसका केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) से आई जानकारी के अनुसार, बोलविया की सीमा के पास स्थित एक शहर है। बता दें कि भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी।
यह भी पढ़ें: नहाते या कपड़े बदलते वक्त एडल्ट साइट पर वायरल न हो जाए वीडियो, कहीं आप तो नहीं करती ये गलती
अर्जेंटीना तक महसूस किए गए झटके
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वो अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। इसकी तीव्रता बहुत तेज थी, लेकिन अच्छी बात ये रही कि किसी भी तरह की जान की कोई हानि नहीं हुई है। लेकिन झटके इतने तेज थे कि अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं कुछ क्षति हुई हो। कोई लेटेस्ट खबर आने पर अपडेट किया जाएगा।
15 साल पहले आया था चिली में भयानक भूकंप
दक्षिण अमेरिका के चिली में 15 साल पहले यानी साल 2010 में भयानक भूकंप आया था। उस वक्त आए भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप के बाद देश में सुनामी का कहर बरपा था जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। वहीं हजारों लोग घर से बेघर हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, कर देंगी कंगाल, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
3 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
7 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
14 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
17 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
17 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
18 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
18 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines