News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Earthquake in Philippines: फिलीपींस में शुक्रवार सुबह भूकंप आया और धरती कांप गई. लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 रही है, जिसके चलते समुद्र में एक मीटर से ऊंची-लहरें उठने और सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन फिलीपींस के भूकंप वैज्ञानिकों ने लोगों को ऑफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने को कहा है.
EQ of M: 7.3, On: 10/10/2025 07:14:00 IST, Lat: 7.28 N, Long: 126.79 E, Depth: 50 Km, Location: Mindanao, Philippines.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 10, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/JxPvAjEUXZ
बता दें कि मिंडानाओ और आस-पास के इलाकों में रहने वालों को समुद्री लहरें नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए समुद्र तट के किनारे रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है. क्योंकि इतना शक्तिशाली भूकंप आने से लोग डरे हुए हैं और वे अपने घरों से बाहर निकल आए हैं. पुलिस-प्रशासन और राहत बचाव दल की टीमें फील्ड में उतर गई हैं. क्योंकि कुछ जगहों पर घरों और इमारतों में दरारें आने की खबरें हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप आया. स्थानीय समय के अनुसार, आज 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को करीब 9 बजकर 43 मिनट पर भूकंप से धरती कांपने लगी. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है, जबकि फिलीपींस की भू-भौतिकीय एजेंसी फिलवोल्क्स ने तीव्रता 7.6 रिकॉर्ड की है. फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनाय शहर के पास समुद्र में 10 से 58 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र मिला है.
EQ of M: 6.0, On: 10/10/2025 07:38:11 IST, Lat: 2.92 S, Long: 148.10 E, Depth: 10 Km, Location: Bismarck Sea.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 10, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/AXmnddABmo
फिलीपींस की एजेंसी फिलवोल्क्स के अनुसार, फिलीपींस में अकसर शक्तिशाली भूकंप आते हैं, जो खतरनाक साबित होते हैं. फिलीपींस भूकंप के मद्देनजर काफी संवदेनशील भी है, क्योंकि यहां धरती के नीचे फिलीपींस सी प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं तो शक्तिशाली तरंगें निकलती हैं, जो धरती की सतह तक पहुंचते-पहुंचते भूकंपीय तरंगें बन जाती हैं. फिलीपींस में इतना शक्तिशाली भूकंप आने से भारी तबाही मच सकती हैं. इमारतें ढह सकती हैं और सड़कें डैमेज हो सकती हैं. लोगों की जान जाने का भी खतरा है. समुद्र तटीय क्षेत्रों केा ज्यादा नुकसान हो सकता है. मानवीय और आर्थिक नुकसान होने से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।