Earthquake In Pakistan: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार, आधी रात को आए भूकंप से धरती डोलने लगी। सोते हुए लोगों में इससे दहशत फैल गई। सभी अपने घरों से आधी रात को ही बाहर निकल आए। ऐसा एक हफ्ते में लगातार 2 बार हो गया है। इससे पहले 28 फरवरी को भूकंप आया था जो रिक्टर स्केल पर करीब 4.5 तीव्रता मापा गया। अब एक बार फिर से भूकंप के तेज झटकों ने पाकिस्तान के लोगों में डर का माहौल बना दिया है।
कहां था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में ही धरती से 27 किलोमीटर की गहराई में था। इसके तेज झटकों से लोगों की नींद खुल गई। हालांकि अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है तो ऐसे में बहुत से लोग तो शहरी की तैयारी में लगे हुए होंगे।
यह भी पढ़ें: 5 वीर हिंदू रानियां जिनसे थर-थर कांपते थे मुगल और अंग्रेज, आज भी नाम लेते ही आता है जोश
इससे पहले कब आया था भूकंप
पाकिस्तान में एक हफ्ते के अंदर ये भूकंप का दूसरा झटका है। इससे पहले 28 फरवरी 2025 की सुबह करीब 5 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों की नींद खुली और वो डर से बाहर भागे। लोगों ने बताया कि उन्हें पहले समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है।
कैसे हैं हालात?
हालांकि पाकिस्तान में एक हफ्ते में दो बार भूकंप के आने से लोगों में डर का माहौल है। लेकिन अभी तक हालिया आए भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले भी आए भूकंप से कोई जान-माल की क्षति तो नहीं हुई थी। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत जरूर है। आखिर बार-बार भूकंप क्यों आ रहे हैं ये एक चिंता का विषय है। क्या ये कोई बड़ी आपदा का संकेत है?
यह भी पढ़ें: हनीमून से अगले दिन पैदा हुआ बच्चा किसका? न्यूली मैरिड कपल की इस बात पर बनी सहमति
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 hr agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
2 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
5 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
5 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
9 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
9 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
10 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines