हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Earthquake: पाकिस्तान में भूंकप से अब तक 9 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

विज्ञापन

Earthquake: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी क्षेत्र में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप (Earthquake) ने अफगानिस्तान के फैजाबाद के 133 किमी एसएसई में रात 10:17 बजे भूकंप दर्ज किया।

बता दें कि मंगलवार देर रात पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
और पढ़िए – ‘बाइडेन तुम्हारे हाथ खून से रंगे हैं…’, पूर्व एयरफोर्स अफसर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुनाई खरी-खोटी, देखें VIDEO

24 दिन में छठी बार डोली अफगानिस्तान की धरती

अफगानिस्तान में इससे पहले 18 मार्च की सुबह भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। उस वक्त भी अफगानिस्तान से 213 किमी पूर्व फैजाबाद ही सेंटर था, जो सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर आया था। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते करीब 24 दिनों में यह छठी बार है, जब अफगानिस्तान की धरती डोली है।

और पढ़िए – Ecuador Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली इक्वाडोर और पेरू की धरती, भारी तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत

क्यों आता है भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटलेट्स हैं। यह प्लेटलेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जिस जगह पर प्लेटलेट्स टकराते है उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इस टकराव की वजह से इन प्लेटलेट्स के कोने मुड़ने लगते हैं। इसके अलावा अधिक दबाव के कारण यह प्लेटलेट्स टूटने भी लग जाती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस कारण से पैदा होने वाली तनाव से ही भूकंप आता है।

विज्ञापन
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola