हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप से झटकों से कांपा हिमाचल; म्यांमार-ताजिकिस्तान के बाद भारत में आया Earthquake

म्यांमार में 28 मार्च का आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी। तब से अब तक लगातार भूकंप आ रहा है। आज फिर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता भी काफी ज्यादा रही। हर रोज भूकंप आ रहा है और म्यांमार में ही भूकंप का केंद्र मिल रहा है।

विज्ञापन

म्यांमार में आज 13 अप्रैल दिन रविवार की सुबह भूकंप आया। म्यांमार के बाद ताजिकिस्तान में भूकंप आया। म्यांमार और ताजिकिस्तान के बाद भारत में भूकंप आने की खबर है। आज सुबह से दोपहर 12 बजे तक म्यांमार, ताजिकिस्तान और भारत में भूकंप के जोरदार झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज भूकंप हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आया। 5 किलोमीटर की उथली गहराई से 3.4 की तीव्रता वाली तरंगें उठीं और लोगों को झटके लगे।

 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और अमेरिका भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने म्यांमार और ताजिकिस्तान में आज आए भूकंप की पुष्टि की। म्यांमार में आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र मेईकटिला से 34 किलोमीटर दूर धरती के नीचे मिला। वहीं ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 रही और इसका केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

विज्ञापन

हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन गत 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप ने करीब 3600 लोगों की जान ले ली थी और उसके बाद अब तक लगातार भूकंप के झटके म्यांमार के लोग झेल रहे हैं।

 

पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में आया था भूकंप

बता दें कि बीते दिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की धरती कई बार भूकंप से कांपी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 और 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। भारत तक पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजौरी और पुंछ में लोग भूकंप के झटके लगने से हिल गए थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान में तो भूकंप आया ही, इसके पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में भी भूकंप आया। शनिवार 11 अप्रैल 2025 की देररात ताजिकिस्तान में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई थी। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 110 किलोमीटर गहराई में मिला था। पाकिस्तान में आए भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था।

 

पापुआ न्यू गिनी में भी एक बार फिर आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी की धरती भी लगातार भूकंप को झेल रही है। बीते दिन न्यू आयरलैंड में भी भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई। भूकंप का केंद्र समुद्र की गहराई में मिला। कोकोपो से 115 किलोमीटर दूर 72 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र रहा।

विज्ञापन

भारत, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के अलावा टोंगा में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola