हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

विज्ञापन

नई दिल्ली: इन दिनों दुनिया के कई देशों में भुकंप के लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। ताइवान, काबुल और मेक्सिको के बाद आज सुबह जापान (Japan) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। जापान में आज सुबह धरती हिली।

अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: सेंट जॉर्ज चैपल में Committal Service शुरू, किंग जॉर्ज VI मेमोरियल में दफनाया जाएगा ताबूत

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:06 बजे आओमोरी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का तट बताया जा रहा है। भूकंप के झटके हाशिकामी-चो और आओमोरी के आसपास महसूस किए गए।

विज्ञापन

भूकंप के झटके महसूस करते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अभी पढ़ें – अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे 2.50 लाख लोग, महारानी के दफनाए जाने के बाद सफाई का महाअभियान शुरू

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले देर रात मेक्सिको जबर्दस्त भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि लोगों ने काफी देर तक कंपन महसूस किया। इस भूकंप के झटके मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola