भूकंप के तेज झटकों से दहशत में Japan; आज 2 बार हिली धरती, लोगों में मची अफरातफरी

Earthquake Tremors in Japan: जापान में आज 2 बार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता दोनों बार 5 से ज्यादा रही। दोनों बार जोरदार झटके लगे, जिससे लोगों में अफरातफरी भी मची रही। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ और सुनामी का अलर्ट भी नहीं, लेकिन लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Earthquake Tremors

Earthquake in Japan: आज फिलीपींस के साथ-साथ जापान की धरती भी भूकंप के झटकों से हिली। आज सुबह 2 बार भूकंप के जोरदार झटके जापान में लगे, जिससे लोग कांप गए। जैसे ही भूकंप आया, लोग अपने घरों से निकल बाहर आ गए। ताजा भूकंप 5 बजकर 12 मिनट पर जापान के समुद्र तट से 52 किलोमीटर (32 मील) दूर कागोशिमा में नाज़े से 73 किलोमीटर (45 मील) उत्तर-पूर्व में पूर्वी चीन सागर में पानी के नीचे आया।

विज्ञापन

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 39 किलोमीटर की उथली गहराई में था। उथले भूकंप आमतौर पर धरती में गहरे भूकंपों की तुलना में ज़्यादा असरदार होते हैं, इसलिए इस भूकंप के झटके जोरदार तरीके से लगे, लेकिन सुनामी का अलर्ट जारी करने की जरूरत नहीं पड़ी। न ही इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर आई, लेकिन सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

10 साल से हर 2 महीने में आ रहा भूकंप

EarthquakeList.org की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप से लगभग 6 घंटे पहले रात 12 बजकर 24 मिनट पर भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई थी। यह भूकंप जापान से 19 किलोमीटर (12 मील) दूर पूर्व में आया था। भूकंप वैज्ञानिक इस भूकंप को ऑफ्टर शॉक मान रहे हैं, लेकिन इसकी तीव्रता ज्यादा रहने से वैज्ञानिकों ने सरकार को अलर्ट कर दिया है कि और ज्यादा ऑफ्टर शॉक के लिए तैयार रहें, लेकिन 94 प्रतिशत संभावना जताई गई है कि इस भूकंप के बाद कई दिन कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा।

विज्ञापन

क्योंकि नाजे एरिया में पिछले 10 साल से इस तीव्रता वाले भूकंप आम बात हो गए हैं। एक दशक में आज आए भूकंप के केंद्र से 300 किमी (186 मील) के भीतर 5.2 या उससे अधिक तीव्रता वाले 49 भूकंप दर्ज किए गए हैं। औसतन हर 2 महीने में एक बार भूकंप जरूर आता है। आज आए भूकंप इतने शक्तिशाली नहीं थे कि इससे विनाशकारी सुनामी आने की संभावना हो, लेकिन क्योंकि यह भूकंप समुद्र के नीचे उथली गहराई पर आया था, इसलिए लोग सतर्क रहें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ