Earthquake in Iran: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान में तेज भूकंप आया है। वहीं ईरान में भूकंप आने की खबरें फैलते ही परमाणु परीक्षण की अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं। बता दें कि ईरान में पिछले 4 दिन में दूसरी बार भूकंप आया है, जिसके झटके भी जोरदार तरीके से लगे हैं। आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। वहीं 4 दिन पहले आए भूकंप की तीव्रता 4.3 थी, जिसके जोरदार झटकों से भी लोग दहशत में आ गए थे।
भूकंप से लोगों में दहशत फैली
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप आया, जिसके झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं बंदरगाह पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। बंदरगार पर पहले ही इजरायल-अमेरिका के हमले के मद्देनजर भारी सुरक्षा है और भूकंप के बाद चौंकसी और बढ़ा दी गई है।
---विज्ञापन---
‘होर्मुज स्ट्रेट को…’, ईरान की धमकी ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, इजरायल को भी दिया खुला चैलेंज
---विज्ञापन---
परमाणु परीक्षण की आशंका है
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग के बीच 2 बार आए भूकंप ने नई चर्चा को जन्म दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान में 4 दिन 2 बार भूकंप आना प्राकृतिक घटना है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ भूकंप को परमाणु परीक्षण से जोड़कर भी देख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप है और इसलिए अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला किया है। इस बीच ईरान में भूकंप परमाणु परीक्षण का परिणाम नहीं तो क्या है।
टेस्ट से होगा 4 तीव्रता का कंपन
विशेषज्ञों का कहना है कि जब अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण किया जाता है तो उससे जो कंपन पैदा होता है, उसकी तीव्रता 4 से ज्यादा होती है। हालांकि परमाणु परीक्षण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईरान में परमाणु हथियार बनाने की क्षमता है, यह तो पूरी दुनिया जानती है। वहीं अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि अगर ईरान को और ज्यादा भड़काया गया तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उसके बाद जो तबाही मचेगी, पूरी दुनिया खौफनाक मंजर देखेगी।
ईरान के पास 440KG यूरेनियम
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पास 440 किलोग्राम यूरेनियम था, जिसे 60 प्रतिशत संवर्धित किया गया था। परमाणु हथियार बनाने के लिए 90 प्रतिशत संवर्धन की जरूरत है। अगर ईरान अपने स्टॉक को 90 प्रतिशत संवर्धित कर देता है तो 10 परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं।