इंडोनेशिया में भूकंप के भीषण झटकों से दहशत, रिक्टर स्केल पर 7.7 रही तीव्रता, सुनामी आने की चेतावनी जारी

भूकंप से धरती आज फिर हिल गई और भूकंप इंडोनेशिया में आया है. भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा रही कि इमारतें हिल गईं और दहशत के मारे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सुनामी आने का खतरा पैदा हुआ है, इसलिए समुद्र तटीय इलाके खाली करा दिए गए हैं.

Earthquake in indonesia

Earthquake in indonesia

विज्ञापन

आज सुबह-सुबह इंडोनेशिया की धरती भूकंप के भीषण, शक्तिशाली और विनाशकार झटकों से दहल गई. आज शनिवार सुबह इंडोनेशियाई समय के अनुसार 5 बजकर 58 मिनट पर (भारतीय समयानुसार सुबह 4:15 बजे) भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई. इतने शक्तिशाली भूकंप के बाद 2 ऑफ्टरशॉक भी लगे. वहीं भूकंप आने के बाद वेदर एजेंसियों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में मिला.

सुनामी आने का खतरा, खाली कराए गए इलाके

भूकंप से इंडोनेशिया में अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माली नुकसान हुआ है. आपदा राहत बल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए फील्ड में है. इंडोनेशिया के मौसम विभाग, जलवायु विभाग और भू-भौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. एजेंसी ने लोगों को समुद्र तट खाली करने और नदियों के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है. समुद्री तटीय इलाके खाली करके ऊंची जगहों पर जाने को कहा है. समुद्री में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, इसलिए समुद्र में मची हलचल पर मौसम वैज्ञानिक बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि उन्हें जबरदस्त सुनामी आने का खतरा महसूस हुआ है.

विज्ञापन

रिंग ऑफ फायर पर बसने के कारण आते भूकंप

17000 से ज्यादा द्वीपों का विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है. यह एरिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय फॉल्ट लाइनों और ज्वालामुखियों से भरा है. इसलिए समुद्र के अंदर भूकंप आने या ज्वालामुखी फटने के चलते इस देश में सुनामी आने का खतरा बना रहता है, यानी इस देश में भूकंप के साथ-साथ सुनामी भी तबाही मचा सकती है. इंडोनेशिया 4 टेक्टोनिक प्लेटों प्रशांत, यूरेशनियन, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और फिलीपीन के संगम पर बसा है. जब यह चारों प्लेट आपस में टकराती हैं या एक दूसरे के नीचे खिसकती हैं तो घर्षण के कारण ऊर्जा निकलती है, जिससे भूकंप आता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ