Earthquake: भूकंप के झटकों से ग्रीस के क्रीट द्वीप में हिली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता?

Earthquake In Greece: ग्रीस के क्रीट द्वीप में मंगलवार सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। ये इतना तेज था कि इसके झटके मिश्र और इजरायल तक महसूस किए गए। वहीं मैक्सिको में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake News | Alasaka Peninsula | Tsunami Alert

अलास्का प्रायद्वीप में भूकंप के जोरदार झटकों से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं।

Earthquake In Greece: ग्रीस के क्रीट द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से  मिस्र से इजरायल तक की धरती कांप गई। स्थानीय समयानुसार ये भूकंप सुबह-सुबह आया। धरती हिलने से लोगों की नींद खुल गई और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। इससे पहले पाकिस्तान की धरती लगातार कई दिनों से भूकंप के झटकों से हिलने लगी।

विज्ञापन

कब आया भूकंप

ग्रीस के क्रीट द्वीप में मंगलवार की सुबह तेज भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, भूकंप पूर्वी भूमध्य सागर में आया। इसकी गहराई 14 किमी थी। भूकंप 83 किलोमीटर की गहराई में आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हुआ है कोई नुकसान?

बेशक भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन और बचाव दल भूकंप वाली जगह पर पहुंच गई और लोगों की मदद की। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मैक्सिको में भी आया भूकंप

ग्रीस से पहले मैक्सिको में तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा थी लेकिन अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बता दें कि मैक्सिको से भी अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। म्यांमार में आए भूकंप ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी थी। ऐसे में अब जब भी भूकंप के झटकों से धरती हिलती है तो लोगों के मन में वही मंजर आ जाता है। अच्छी बात ये रही कि झटके तेज होने पर भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ