Earthquake in Chile: भूकंप से आज चिली की धरती कांप गई। जुलाई के 18 दिन में चौथी बार चिली में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रही। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने चिली में भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 49 किलोमीटर (30 मील) की गहराई में मिला है, लेकिन इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन चिली की सरकार ने देशवासियों को सतर्क रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें:कितना खतरनाक है अलास्का में आया 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप? भारत में आया तो क्या होगा
अलास्का में भी आया था भूकंप
बता दें कि बीते दिन अलास्का प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 रही थी। इस भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर 110 किलोमीटर की गहराई में मिला था, लेकिन क्योंकि यह भूकंप उथली गहराई में आया था, इसलिए भूकंप की तरंगें धरती तक तेजी से पहुंचीं। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानदारों को सामान शेल्फ से गिरने से नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं भूकंप के चलते सुनामी आने की चेतावनी जरूर जारी हुई थी और बचाव के सभी इंतजाम भी कर लिए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ खतरा कम होने पर चेतावनी हटा ली गई थी।
चिली में इसलिए आते हैं भूकंप
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चिली देश प्रशांत महासागर में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है। यहां नाज्का प्लेट दक्षिण अमेरिकी प्लेट के नीचे खिसकती है।यह सबडक्शन हर साल 7 सेंटीमीटर की दर से खिसकता है, जिससे भूकंपीय गतिविधियां होती हैं। वहीं प्रशांत महासागर में भूकंप अकसर उथली गहराई में आते हैं, जो ज्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि भूकंपीय तरंगें धरती की ओर तेजी से बढ़ती हैं।
साल 2025 में चिली और इसके आस-पास करीब 4600 भूकंप आ चुके हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2 से 5 के बीच रहती है। जुलाई महीने की बात करें तो गत 1 जुलाई को वालपाराइसो के पास दक्षिण प्रशांत महासागर में 5.5 तीव्रता का, 4 जुलाई को रानकागुआ के पास 3.4 की तीव्रता का और 8 जुलाई को एंटोफागास्टा से 266 किलोमीटर दूर पूर्व में 2.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।
यह भी पढ़ें:सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है Volcano?
एक साल में आ चुके 2 बड़े भूकंप
बता दें कि चिली में जुलाई 2024 से जून 2025 तक 2 बड़े भूकंप आए, जिनसे लोगों में दहशत फैल गई थी। 18 जुलाई 2024 को रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। चिली का पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र सैन पेड्रो डे अटाकामा के पास यह भूकंप आया था। यह क्षेत्र बोलीविया, पैराग्वे और अर्जेंटीना से सटा है तो भूकंप का कंपन इन देशों में भी महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र 70 मील से ज्यादा की गहराई में मिला था।
हालांकि भूकंप से किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं थी, लेकिन सड़कों पर मलबा गिरने की खबरें आई थीं। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने देशवासियों को संबोधित करके राहत दिलाई थी। इसके बाद 7 जून 2025 को रिक्टर स्केल पर 6.4 की तीव्रता का भूकंप नॉर्थ चिली में कोपियापो में आया था। यह भूकंप तब आया था, जब लाइव टीवी प्रसारण में चिली की मशहूर नेता कैरोलिना तोहा इंटरव्यू दे रही थीं।
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
32 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
17 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines