---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जानलेवा भूकंप से 4 देशों में हालात कैसे, जानें कितने लोगों की जान गई और कितनी मची तबाही?

म्यांमार से उठा भूकंप थाईलैंड और चीन तक गया। भारत भी इस भूकंप से हिल गया, लेकिन म्यांमार और थाईलैंड के लिए भूकंप जानलेवा और विनाशकारी साबित हुआ। आइए जानते हैं कि 7 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

भूकंप के जोरदार झटकों ने आज धरती का बुरा हाल कर दिया। 4 देशों भारत, म्यांमार, चीन और थाईलैंड में भूकंप आया। 3 देशों में जोरदार झटके लगे और भीषण तबाही मचाई। म्यांमार और थाइैलेंड की राजधानी बैंकॉक में काफी नुकसान हुआ। इमारतें-पुल और फ्लाईओवर ढह गए। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं। घायल लोग सड़कों पर पड़े कराह रहे हैं। म्यांमार और थाइलैंड के सरकारों ने मेट्रों और ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन और लोगों की तलाश जारी है। दोनों देशों में मची तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर एक बार तो किसी की भी रूह कांप जाए। भूकंप विनाशकारी साबित हुआ है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

म्यांमार में भूकंप से कितना नुकसान?

म्यांमार में 2 बड़े भूकंप आने से कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। मांडले में 20 लोगों के मरने की खबर है। ताउन्गू में 5 मरे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार के ताउन्गू में भूकंप के कारण युद्ध शरणार्थियों को आश्रय देने वाले मठ के ढह जाने से बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। म्यांमार के मंडाले विश्वविद्यालय में भूकंप के कारण आग लगने से भारी क्षति होने की खबर मिली है, जिससे जनहानि की आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मांडले में ही शक्तिशाली भूकंप से एक मस्जिद ध्वस्त हो गई, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है।

 

---विज्ञापन---

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर ट्वीट लिखा कि स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बैंकॉक में कितना नुकसान?

बैंकॉक में विनाशकारी भूकंप से गगनचुंबी इमारत ढहने से 50 मजदूर फंस हुए हैं। अब तक कुल 25 लोगों की मौत होने की खबर भी है। बैंकॉक में, एयरपोर्ट, मेट्रो और रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के बाद शहर की सड़कों पर मची अफरातफरी के बाद बैंकॉक में आपातकाल की घोषणा कर दी।

बैंकॉक में आए विनाशकारी भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो तहलका मच गया। वायरल वीडियो में इमारतों को ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त होते देखा गया। लोगों को जान बचाने के लिए भागते देखा गया। एक वीडियो में निर्माणाधीन इमारत को गिरते देखा गया। स्वीमिंग पूल का पानी लहराते देखा गया। सड़कों पर लगे खंभे हिलते दिखे। घर में दीवारों पर लगी तस्वीरें तक हिलती नजर आईं। भूकंप से ढहा पुल पूरी तरह तबाह हो गया। मलबे में लोग अपनों को तलाशते नजर आए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इतनी तीव्रता के भूकंप आए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। मध्य म्यांमार में मोनयवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में मिला। भूकंप के बाद म्यांमार में ऑफ्टरशॉक भी लगा और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। इसके बाद 2 और ऑफ्टर शॉक लगे, जिनकी तीव्रता 4 से 5 के बीच रही।

---विज्ञापन---

इस बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर (10 मील) उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। इस भूकंप से ग्रेटर बैंकॉक में भीषण तबाही मचाई। आधे से ज्यादा शहर मलबे का ढेर बन गया है। लाेगों की मौत होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इसके बाद चीन में भी भूकंप आने की खबर आई। बीजिंग की भूकंप एजेंसी के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में भूकंप आया और इस भूकंप की तीव्रता 7.9 मापी गई। चीन में भूकंप से नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन भूकंप के चलते यूनान प्रांत में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं, लेकिन तीनों देशों में भूकंप के बाद सुनामी आने का अलर्ट नहीं रहा।

---विज्ञापन---

तीनों देशों में आए भूकंप का कंपन भारत में महसूस हुआ। म्यांमार में भूकंप से भारत के पूर्वाेत्तर भारत के राज्य हिल गए। मेघायल, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 4 से 5 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया।

वियतनाम में हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में भी तेज झटके महसूस किए गए।

First published on: Mar 28, 2025 02:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola