Earthquake in Afghanistan 6.3 Magnitude: अफगानिस्तान के पश्चिमी भाग में रविवार को फिर से एक शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई है। यहां ठीक एक सप्ताह पहले भी बड़ा भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई। इतना ही नहीं क्षेत्र में पूरे गांव तक तबाह हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि इस नवीनतम भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी हेरात से करीब 34 किलोमीटर दूर और जमीन से आठ किलोमीटर (पांच मील) नीचे था।
अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को आए भूकंप से अभी तक कोई जनहानि या हताहत होने की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया गया है कि एक सप्ताह पहले 7 अक्टूबर को आए भूकंप ने हेरात में कई गांवों को तबाह कर दिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये देश में हाल के इतिहास में आए सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एक सप्ताह पहले मारे गए लोगों में से 90% से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे।
सप्ताहभर पहले 2000 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि पहले आए भूकंपों के कारण पूरे प्रांत में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उधर संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र जेंडा जान जिले में था, जहां 1,294 लोग मारे गए जबकि 1,688 घायल हुए और लगभग हर घर नष्ट हो गया।
पूरे गांव हो गए खत्म
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती भूकंप भी 6.3 तीव्रता का था। इसके कारण सैकड़ों मिट्टी-ईंट के घर नष्ट हो गए जो इतनी ताकत का सामना नहीं कर सकते थे। स्कूल, स्वास्थ्य क्लीनिक और अन्य ग्रामीण सुविधाएं भी ध्वस्त हो गईं। बताया गया है कि अब धूल भरी पहाड़ियों पर काफी कम गांव ही बचे हैं। जीवित बचे लोग अपने परिवार के कई सदस्यों की मृत्यु से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
2 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
22 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines