भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में आज 24 अक्तूबर 2026 दिन शनिवार की सुबह फिर भूकंप आया और जोरदार झटके लगे. रात एक बजे से सुबह 5 बजे तक 3 बार भूकंप आया, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4. 4.5, 4.6 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने तिब्बत में भूकंप आने की पुष्टि की और तीनों भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 से 15 किलोमीटर किलोमीटर की गहराई में मिला है. पहला भूकंप रात 1 बजकर 8 मिनट पर 4 की तीव्रता का, दूसरा भूकंप रात 2 बजकर 7 मिनट पर 4.6 तीव्रता का और तीसरा भूकंप सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर 4.5 तीव्रता का आया.
आज चीन में भी आया 4.6 तीव्रता का भूकंप
तिब्बत के अलावा चीन में भी आज भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही. भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया, जिसके झटके जोरदार तरीके लगे और इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला. बीते दिन चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 5 के बीच रही थी. चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का, किस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का, अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 15 से 25 किलोमीटर की गहराई में मिला.
कल भी तिब्बत में आया था भूकंप, 16 की गई थी जान
इससे पहले गुरुवार शाम आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में भूकंप के झटकों से सैकड़ों मकान ढह गए.
नागचू के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण 339 घर और पशुओं को रखने के 20 बाड़े गिर गए. घटना के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. इस काम में 1,600 से अधिक बचावकर्मियों को लगाया गया है. प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भी भेजी गई है. इसमें करीब 3,000 तंबू, 1,000 तैयार आवासीय इकाइयां, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दियों में काम आने वाले कपड़े शामिल हैं.
क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्लेटें लगातार गति करती रहती हैं. जब इनके बीच दबाव बढ़ता है और चट्टानों में जमा ऊर्जा अचानक निकलती है, तो भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं. इन्हीं तरंगों से धरती की सतह पर कंपन महसूस होता है.
भूकंप का असर उसके केंद्र से दूरी, गहराई, तीव्रता और स्थानीय जमीन की प्रकृति पर निर्भर करता है. अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटके दूर तक महसूस किए जा सकते हैं, लेकिन नुकसान की मात्रा केवल तीव्रता से तय नहीं होती.
भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप की तीव्रता और उससे निकलने वाली ऊर्जा का आकलन आधुनिक भूकंपमापी उपकरणों और वैज्ञानिक माप-पद्धतियों से किया जाता है. समाचारों में अक्सर भूकंप का परिमाण बताया जाता है, जिसे कई बार सामान्य बोलचाल में रिक्टर स्केल की तीव्रता कहा जाता है. वैज्ञानिक रिपोर्टों में इसकी गणना के लिए अलग-अलग पैमानों का इस्तेमाल हो सकता है.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
1 hr ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
1 hr ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
12 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
14 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
17 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
19 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
23 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines