वेनेजुएला और जापान के बाद आज सुबह पाकिस्तान में भूकंप आया। 6 ये 9 बजे के बीच 2 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है। क्योंकि 2 दिन पहले वेनेजुएला में 40 सेंकड में 2 बार आए भूकंप से मची तबाही पूरी दुनिया ने देखी। बीते दिन भी कई देशों में भूकंप के झटकों से धरती कांपी और आज पाकिस्तान में भूकंप आने से खतरा बढ़ गया है। भारत समेत कई देशों ने अपने लोगों को भूकंप को लेकर सतर्क रहने को कहा हुआ है।
जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, आज शनिवार सुबह पाकिस्तान में 4.3 और 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बरखान शहर से 63 किलोमीटर दूर 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई में था। देश के कुछ शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। पहला भूकंप सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर और दूसरा भूकंप 8 बजकर 36 मिनट आया।
संवदेनशील भूकंपीय क्षेत्र है पाकिस्तान
बता दें कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। केंद्र सरकार ने स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है, क्योंकि यह देश उस सीमा रेखा पर बसा है, जहां इंडियन और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत फॉल्ट लाइनों के बेहद करीब होने के कारण भूकंप की चपेट में आते रहते हैं।
इन देशों में बीते दिन आया था भूकंप
बता दें कि बीते दिन फिलीपींस के सारंगानी में 34 किमी WSW में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान के योकोशिबा में 3 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान के ही ओशिनो में 7 किमी दूर उत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान के बरखान में 52 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। निकारागुआ में 5 की तीव्रता का भूकंप बोका डे युमा, डोमिनिकन गणराज्य से 51 किमी दूर दक्षिण में आया था। 4.6 तीव्रता का भूकंप पंगुना, पापुआ न्यू गिनी से 66 किमी दूर दक्षिण में आया था।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
48 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
2 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
3 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines