पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, सुबह से 2 बार कांप चुकी है धरती

Earthquake in Pakistan: भूकंप से आज पाकिस्तान की धरती कांप गई। 3 घंटे में 2 बार भूकंप आया, जिसके झटके कई शहरों में महसूस हुए। लेकिन किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पिछले कई महीनों से दुनियाभर में भूकंप से धरती कांप रही है और आए दिन किसी न किसी देश में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Earthquake News

Earthquake in Pakistan

विज्ञापन

वेनेजुएला और जापान के बाद आज सुबह पाकिस्तान में भूकंप आया। 6 ये 9 बजे के बीच 2 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है। क्योंकि 2 दिन पहले वेनेजुएला में 40 सेंकड में 2 बार आए भूकंप से मची तबाही पूरी दुनिया ने देखी। बीते दिन भी कई देशों में भूकंप के झटकों से धरती कांपी और आज पाकिस्तान में भूकंप आने से खतरा बढ़ गया है। भारत समेत कई देशों ने अपने लोगों को भूकंप को लेकर सतर्क रहने को कहा हुआ है।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, आज शनिवार सुबह पाकिस्तान में 4.3 और 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बरखान शहर से 63 किलोमीटर दूर 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई में था। देश के कुछ शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। पहला भूकंप सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर और दूसरा भूकंप 8 बजकर 36 मिनट आया।

विज्ञापन

संवदेनशील भूकंपीय क्षेत्र है पाकिस्तान

बता दें कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। केंद्र सरकार ने स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है, क्योंकि यह देश उस सीमा रेखा पर बसा है, जहां इंडियन और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत फॉल्ट लाइनों के बेहद करीब होने के कारण भूकंप की चपेट में आते रहते हैं।

इन देशों में बीते दिन आया था भूकंप

बता दें कि बीते दिन फिलीपींस के सारंगानी में 34 किमी WSW में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान के योकोशिबा में 3 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान के ही ओशिनो में 7 किमी दूर उत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान के बरखान में 52 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। निकारागुआ में 5 की तीव्रता का भूकंप बोका डे युमा, डोमिनिकन गणराज्य से 51 किमी दूर दक्षिण में आया था। 4.6 तीव्रता का भूकंप पंगुना, पापुआ न्यू गिनी से 66 किमी दूर दक्षिण में आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ