भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को आए तेज भूकंप से धरती कांप उठी। इसका असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई। भूकंप के झटकों से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं।
म्यांमार में 144 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
रॉयटर्स के मुताबिक, म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद 6.4 तीव्रता के आफ्टरशॉक ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 732 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, ये जानकारी म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) के प्रमुख ने दी है।कंप के झटके से कई इमारतें गिर गईं और बड़े क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। भूकंप ने थाईलैंड को भी प्रभावित किया है। एक अधिकारी ने कहा कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें:- विनाशकारी भूकंप से म्यांमार में मस्जिद ध्वस्त, 20 लोगों की जान गई, मातम में बदलीं ईद की खुशियां
कई क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित
भूकंप से कई इमारतें, पुल और ऐतिहासिक इमारतें गिर गई हैं। इससे कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.7 थी और इसकी गहराई 10 किमी (6.2 मील) थी। भूकंप का केंद्र मांडले शहर से 17.2 किमी दूर था, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। मांडले के अलावा सगाइंग, नेपिडॉ और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप का जबरदस्त असर देखा गया। म्यांमार में सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा ने कई क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और देशों से तत्काल मदद मांगी है। हालांकि, नुकसान की सीमा के बारे में जानकारी अभी भी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में गिरी हुई इमारतें, दरारों वाली सड़कें और बर्बाद हो चुके घर देखे जा सकते हैं। मांडले के एक निवासी ने रॉयटर्स को बताया, ‘जब सब कुछ हिलने लगा तो हम सभी घर से बाहर भागे। मैंने अपनी आंखों के सामने एक पांच मंजिला इमारत को गिरते हुए देखा। शहर में हर कोई सड़क पर था और कोई भी इमारतों के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।’
थाईलैंड में भी भूकंप का असर, 117 लोग फंसे
म्यांमार के साथ ही पड़ोसी थाईलैंड भी भूकंप से थर्रा उठा। बैंकॉक में निर्माणाधीन एक गगनचुंबी इमारत के मलबे के नीचे से 8 लोग मारे गए और दर्जनों श्रमिकों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 117 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान चल रहा है। थाईलैंड में एक अलग स्थान पर एक और व्यक्ति की मौत हुई है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
8 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
12 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
19 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines