Earthquake in Newyork: तुर्की के बाद अब न्यूयॉर्क के बुफालो शहर में सोमवार सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी पुष्टि की। यूएसजीएस ने ट्वीट कर कहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप वेस्ट सेनेका न्यूयॉर्क में आया। जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई।
फिलहाल जानमाल का नुकसान नहीं
वहीं, द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बुफालो शहर के ठीक बाहर पश्चिम सेनेका शहर में सुबह करीब 6:15 बजे के आसपास भूकंप का पता चला था। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं।
और पढ़िए –Turkey Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला तुर्की, रिक्टर स्केल पर 7.8 भूकंप की तीव्रता
जिस समय भूकंप उस समय एक जोर का धमाका हुआ
मीडिया रिपोर्ट के मुाबिक जिस समय भूकंप उस समय एक जोर का धमाका हुआ। घरों के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया। डरे सहमे लोग घर से बाहर निकले। आवारा कुत्ते तेज-तेज भौंकने लगे। वहीं, एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने कहा कि उन्होंने होमलैंड सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के काउंटी विभाग के साथ बात की और कहा कि “प्रारंभिक रिपोर्टों से भूकंप की पुष्टि उत्तर में नियाग्रा फॉल्स और दक्षिण में ऑर्चर्ड पार्क तक महसूस की गई थी।”
तुर्की में भूकंप के तीन बड़े झटके आ चुके हैं
जानकारी के मुताबिक तुर्की में पिछले 24 घंटे में भूकंप के तीन बड़े झटके आए हैं। जिनमें से दो की तीव्रता 7 से ऊपर रही है। यहां अब तक 2300 से अधिक लोगों की जान चुकी है। जबकि 5 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। मलबे में दबी जिंदगी को तलाशने के लिए राहत बचाव का काम जारी है।
संबंधित खबरें
UAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
5 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
4 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
19 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
22 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines