Earthquake News: मैक्सिको में आधी रात को लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Earthquake News: सेंट्रल मैक्सिको के तट पर रविवार आधी रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने सोमवार को जानकारी दी कि देर रात करीब 2 बजे आए भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी।
नेशनल वेदर सर्विस यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम के अनुसार, भूकंप से सुनामी उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, 6.3 तीव्रता के भूकंप ने प्रभावित क्षेत्रों में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
बता दें कि मेक्सिको में भूकंपीय गतिविधियां आम हैं। मेक्सिको कई सक्रिय ज्वालामुखियों का घर है। बता दें कि 25 मई को भी मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही थी। भूकंप के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसके अलावा 18 मई को भी मेक्सिको में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र कैनिला, ग्वाटेमाला की नगर पालिका से 2 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: