हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अंतरिक्ष से कैसी दिखती है धरती, NASA ने खींची 5 तस्वीरें, दिल थामकर देखें दिल छू लेने वाला नजारा

Earth View From Space: अमेरिकन स्पेस क्राफ्ट नासा ने क्लिक की हैं, जिन्हें नासा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। आप भी दिल थाम कर देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
Earth View From Space

Earth View Clicked From Space by NASA: हमारी धरती बहुत खूबसूरत है। अंतरिक्ष से यह और भी खूबसूरत नजर आती है। साल 2023 में धरती की ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें देखने का मिलीं, जो अंतरिक्ष से क्लिक करके भेजी गईं। यह तस्वीरें अमेरिकन स्पेस क्राफ्ट नासा ने क्लिक की हैं, जिन्हें नासा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। इन दिल छू लेने वाली तस्वीरों को काफी पसंद किया गया। कई यूजर्स ने इन्हें शेयर किया। इन्हें देखकर दिल के अहसास बयां किए। आप भी दिल थाम कर देखें तस्वीरें…

स्पेसएक्स ड्रैगन विंडो से ली गई तस्वीर

नासा के स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस अंतरिक्ष यान ने अपनी विंडो से धरती की एक तस्वीर क्लिक की, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इस फोटो में अंतरिक्ष बाईं ओर है और पृथ्वी दाईं ओर नजर आ रह है। सेंटर में जिब्राल्टर सागर नजर आ रहा है, जिसका पानी नीला-नीला है। दोनों तरफ यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप हैं, जो भूरे और हरे रंग के नजर आ रहे हैं। जमीन और समुद्र के ऊपर आसमान में छोटे सफेद बादल भी छाए हुए हैं।

 

बादलों से ढकी हुई धरती की तस्वीर

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के यात्रियों ने नीले रंग के ग्रह धरती की बादलों से ढकी तस्वीर क्लिक की थी, जिसे एक एस्ट्रोनॉट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके पूरी दुनिया को दिखाया था।

 

धरती के चारों ओर नाचते दिखे औरोरा

नासा के स्पेस स्टेशन ने धरती की एक अनोखी तस्वीर क्लिक की थी। इस तस्वीरें में धरती के चारों ओर औरोरा नजर आए, जो हरे रंग की रोशनी बिखेर रहे थे। नासा ने इस अनोखी तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (@ISS) से रात में यूटा से 260 मील (418 किलोमीटर) ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में औरोरा का खूबसूरत तस्वीर…

 

अंतरिक्ष से हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका की तस्वीर

नासा ने अंतरिक्ष से हॉर्न ऑफ अफ्रीका की तस्वीरें भी शेयर की थीं। हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका की परिक्रमा करते समय @ISS से एक अंतरिक्ष यात्री ने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट की यह तस्वीर क्लिक की। 2 दिशाओं में चलने वाली हवाओं ने भूरे और लाल रंग की रेत को रेत के टीलों में बदल दिया, जो समुद्र तट के पास पाए जा सकते हैं, यह कैप्शन नासा ने तस्वीर को दिया था।

 

अंतरिक्ष से हिमालय की तस्वीर

अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन ने नासा के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर मौजूद हिमालयन रेंज की तस्वीर ली। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करके कैप्शन दिया गया कि मैंने स्पष्ट और बिना बादलों का हिमालय पर्वत देखा। माउंट एवरेस्ट की काफी क्लियर तस्वीर क्लिक की।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें