Vietnam Fish Deaths: दक्षिणी वियतनाम के डोंग नाई प्रांत में एक जलाशय में सैकड़ों मछलियां मर गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी मौत का कारण भीषण गर्मी और झील में गंदगी होना है। बता दें कि दक्षिणी और मध्य वियतनाम में गर्मी के कारण स्कूलों में समय से पहले ही छुट्टियां करनी पड़ी। गर्मी के कारण अचानक देश में बिजली का उपयोग भी बढ़ गया है। इस क्षेत्र में भयंकर गर्मी के कारण लोग झुलस गए हैं।
ट्रांग बाॅम जिले के स्थानीय निवासी नघिया ने बताया कि सोंग के जलाशय में सभी मछलियां पानी की कमी के कारण मर गईं। मछलियों के मरने के कारण आ रही बदबू से जीना मुहाल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। इस कारण से जलाशयों में पानी सूख गया है।
प्रयास भी हुए नाकामयाब
नघिया ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जलाशय प्रबंधन ने फसलों और मछलियों को बचाने के लिए झील में पंप लगाकर कुछ पानी खाली किया था लेकिन यह प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो सौ टन मछलियां गंदे और कम पानी के कारण नष्ट हो गई। तुओई ट्रे अखबार ने जानकारी देते हुए बताया कि झील का रखरखाव करने वाली फर्म ने 2024 की शुरुआत में ड्रेजिंग शुरू की थी लेकिन भीषण गर्मी के कारण पानी को निचले क्षेत्र में छोड़ दिया। जिससे जल स्तर नीचे चला गया। जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं।
गर्मी के कारण 40 डिग्री पहुंचा पारा
दोनों ही जलाशय डोंग नाई प्रांत के ट्रांग बॉम और विन्ह क्यू जिलों में फसलों की सिंचाई के जल स्त्रोत है। फिलहाल अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं। इसके साथ ही झील से मरी हुई मछलियों को निकालने की तैयारी भी की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार डोंग नाई प्रांत में अप्रैल का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 1998 के बाद पहली बार अप्रैल में इतनी तेज गर्मी देखी जा रही है। बढ़ते तापमान का असर कंबोडिया पर भी पड़ रहा है। यहां भी तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘हिंदुओं की बेटियां लूट का माल नहीं’…सिंध में धर्म परिवर्तन बढ़ने पर इस पाकिस्तानी सीनेटर ने कही बड़ी बात
ये भी पढ़ेंः क्यों गुस्से में हैं जापान के भालू? लगातार बढ़ रहे इंसानों पर हमले; बचने में AI कैसे करेगा मदद?
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines