Dubai resident pays Tribute to India’s first rocket launch: दुबई की सड़क पर साइकिल से फर्राटा भरते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहने शख्स ने साइकिल के कैरियर पर रॉकेट नुमा मॉडल बांध रखा है। साइकिल चलाने वाले शख्स का नाम अजमल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उसका वीडियो एक साल पुराना है, जो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद एक बार फिर से सामने है।
1963 की ऐतिहासिक तस्वीर की याद दिलाई
अजमल दुबई में रहते हैं। उन्होंने 1963 की उस तस्वीर की याद में अपनी साइकिल के पीछे रॉकेट जैसा मॉडल रखा था, जिसमें भारत के पहले अंतरिक्ष रॉकेट को केरल के थुंबा से लॉन्च के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बड़े गर्व से दुबई में 12 किमी साइकिल चलाई।
53 साल पहले 21 नवंबर 1963 को तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके थुम्बा से एक छोटे रॉकेट ने उड़ान भरी थी। ताड़ के पेड़ों से घिरा यह गांव जल्द ही थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्च स्टेशन (टीईआरएलएस) के नाम से जाना जाने लगा और बाद में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) बन गया।
India’s first rocket launch in 1963
केरल के रहने वाले हैं अजमल
दुबई में प्रॉड्यूसर अजमल ने कहा, ‘मैं केरलवासी हूं और मैं अपनी धरती और उसके लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। नवंबर 1963 में थुम्बा से रॉकेट लॉन्च किया गया था। मैं यह भी उजागर करना चाहता था कि कैसे साइकिलें हमेशा लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग रही हैं, चाहे वह दैनिक गतिविधियों के लिए हो या रॉकेट लॉन्च जैसी इतिहास-बदलने वाली घटनाएं हों।’
देखें VIDEO…
2020 में शुरू हुई थी साइकिल राइड
अजमल 2020 से साइकिल राइड का हिस्सा हैं। वे हर साल अलग-अलग थीम पर साइकिल चलाते हैं। जब साइकिल राइड होती है तो यूएई की सबसे व्यस्त सड़कें एक विशाल साइक्लिंग ट्रैक में बदल जाती हैं, जब हजारों साइकिल चालक साल में एक बार दुबई के सबसे बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर के लिए शेख जायद रोड और शेख मोहम्मद बिन राशिद बुलेवार्ड पर पहुंचते हैं। 2022 में दुबई राइड के तीसरे संस्करण में लगभग 35,000 लोग आए, जिनमें से कुछ 3 साल के बच्चे भी थे।
यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर 10 घंटे के लिए लापता हुआ रोवर, ISRO ने फिर ऐसे खोजा, अभी भी 4 बड़ी चुनौतियां
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
22 mins agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
19 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
23 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines