दुबई मरीना में 67 मंजिला ऊंची इमारत में भयंकर आग लग गई। जब आग तेजी से फैलने लगी तो ऊपर रह रहे लोगों को पता ही नहीं चला कि जिस बिल्डिंग में वे रह रहे हैं, उसमें आग लगी है। जब तक उन्हें इस बात की जानकारी होती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस आगजनी की घटना के कारण 4000 लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा।
आगजनी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में रह रहे लोगों का कहना है कि आग के अलार्म काम नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें इसका पता ही नहीं चला। उन्हें तब पता चला जब धुएं का गुबार दिखाई दिया या उनके दोस्तों और पड़ोसियों ने फोन करके बताया।
कई लोग अस्पताल में हुए भर्ती
रिपोर्ट के अनुसार, बिल्डिंग में रह रहे लोगों का कहना है कि सीढ़ियां धुएं से भर गई थीं, जिसकी वजह से आग जैसी स्थिति में भी लोगों को लिफ्ट से भागना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिसके बाद वे रातभर बाहर ही रहे। रेस्क्यू किए गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
यहां देखें वीडियो
हालांकि इस बड़ी आगजनी के बाद भी दुबई सिविल डिफेंस टीमों ने 764 फ्लैटों से सभी 3,820 निवासियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी भी जानवर की भी क्षति नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा है कि समय रहते उठाए गए कदमों और राहत-बचाव अभियान के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, वरना आसपास की इमारतें भी इससे प्रभावित हो सकती थीं।
यह भी पढ़ें : ईरान पर इजरायल का हवाई हमला, तेहरान में दागी मिसाइलें और ड्रोन, अमेरिका बोला- हम सहायक नहीं
सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एजेंसियां आग के कारणों की जांच कर रही हैं। आग लगने के बाद दुबई मरीना स्टेशन (नंबर 5) और पाम जुमेराह स्टेशन (नंबर 9) के बीच ट्राम सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines