Dubai Flood Live Update: दुबई में आया जलप्रलय अरबों डॉलर का नुकसान कर गया। विनाशकारी बारिश ने कुछ नहीं छोड़ा। मंगलवार को भारी बारिश ने चकाचौंध के लिए मशहूर शहर में खूब कहर ढाया। मूसलाधार बारिश के कारण शहर का हवाई अड्डा, सड़कें, लोगों के घर और व्यवसायिक संस्थान पानी में डूब गए। माना जा रहा है कि अगले कई सप्ताह तक स्थिति में सुधार होगा। दुबई में सालभर की बारिश एक ही दिन होने से हालात बिगड़े हैं। सफाई लगातार होने के बाद असर अगले कुछ दिन में दिखेगा। लोग 100 घंटे की बाधा के बाद अपना काम फिर शुरू करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:इमरान की बीवी के खाने में टॉयलेट क्लीनर! पाकिस्तान के पूर्व PM के दावे से आया भूचाल
सूत्रों के मुताबिक सफाई पर लगभग एक बिलियन डॉलर का खर्चा आ सकता है। दुबई को करोड़पतियों के खेल का मैदान भी कहा जाता है। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन नाहयान ने अधिकारियों को तेजी से नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। बहुत से लोगों की कारें, घर और व्यावसायिक संस्थानों को गहरी क्षति पहुंची है। राष्ट्रपति ने कहा है कि लोगों को जल्द दिक्कतों से छुटकारा दिलाया जाएगा।
कर्मचारियों को तेजी से काम करने के आदेश
प्रशासन को तेजी से काम करना होगा। हो सकता है कि दुबई में शासन कुछ प्रमुख शहरों को बाढ़ से बचाने के लिए खर्च पर भी मंथन करे। भविष्य में कभी भी स्थिति फिर ऐसी न बने, इसके लिए प्रोजेक्ट लाया जा सकता है। दुबई के धनकुबेर भूकंपीय परेशानी होने की स्थिति में पहले से ही एकजुट होकर काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने माना है कि दुबई में असामान्य बारिश से जो तबाही हुई है, उससे निपटने के लिए कई कारकों पर विचार करने की जरूरत है। इन कारकों में व्यापारिक परेशानियां, बुनियादी ढांचे की मरम्मत और व्यक्तिगत नुकसान शामिल हैं।
स्कूल बंद, कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम
पहले भी कई देशों में ऐसी आपदाओं से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। सही नुकसान का तो आकलन से पता लगेगा, लेकिन बाढ ने कम नुकसान किया है, यह बिल्कुल नहीं है। तबाही आकलन से भी कहीं अधिक हो सकती है। सफाई पर अरबों डॉलर लग सकते हैं। 4.2 मिलियन डॉलर से भी अधिक नुकसान हो सकता है। अभी कर्मियों को हालात नहीं सुधरने तक घर से काम करने को कहा गया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines