Dubai Building Fire: दुबई के डेरा में एक आवासीय इमारत में आग लगने से केरल के मलप्पुरम जिले के एक दंपति सहित 16 लोगों की मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान 38 साल के कलंगदान रिजेश और 32 साल के कंदमंगलत जिशी के रूप में हुई है। दोनों मलप्पुरम के वेंगारा के रहने वाले हैं।
अन्य मृतक कथित तौर पर पाकिस्तान और सूडान के हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती की दम घुटने से मौत हुई है। बचाव अभियान में शामिल सुरक्षा गार्ड की भी मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। बताया जा रहा है कि रिजेश ट्रैवल एजेंसी में काम करता था जबकि जिशी खिजैस क्रिसेंट स्कूल में टीचर था।
और पढ़िए – असद-गुलाम के एनकाउंटर पर ओवैसी ने UP पुलिस पर उठाए सवाल, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले- ‘हमें सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई के सबसे व्यस्त बाजार नाइफ के फ्रीजमुरार इलाके में एक इमारत में आग लग गई। रिजेश के पिता के भाई ने बताया कि रिजेश और जिशी दोनों के शव कल तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़िए – दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: CBI ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
दो घंटे से ज्यादा समय में आग पर पाया काबू
बता दें कि आग लगने की घटना रविवार की है। दुबई के अल-रास (Al Ras) इलाके में स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर पहले आग लगी। फिर थोड़ी देर में अन्य फ्लोर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दुबई पुलिस के मुताबिक, दोपहर 12.35 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली। करीब 2:42 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines