फ्रांस की राजधानी पेरिस में इन दिनों भारतीय हथियारों का जलवा देखा जा रहा है। दुनिया के कोने-कोने से आए लोग भारत के स्वदेशी हथियारों को देख रहे हैं। पेरिस में एयर शो चला, जिसमें भारत अपने युद्ध क्षमता से प्रदर्शनी में आए लोगों को रूबरू करवा रहा है। इस प्रदर्शनी में विशेष तौर पर डीआरडीओ के बनाए गए हथियारों को दिखाया जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ के हथियारों और मिसाइल ने ही पाकिस्तानी फौज को बैक फूट पर लाकर रख दिया था। डीआरडीओ ने न्यूज 24 को जानकारी देते हुए कहा कि इस एयर शो में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया जा रहा है। डीआरडीओ ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि पेरिस के एयर शो में भारत ने अपनी भागीदारी दिखाई और नेक्सट जेनरेशन के हथियार एवं मिसाइल से लोगों को रूबरू करवाया जा रहा है।
प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत से बने हथियारों का प्रदर्शन
आपको बता दें कि फ्रांस की राजधानी पेरिस के ले बॉरगेट में 16 से 22 जून तक एयर शो का आयोजन किया गया। डीआरडीओ ने अपने एक वीडियो न्यूज 24 के साथ साझा करते हुए बताया कि इस एयर शो में भारत की ताकत को तो दिखाया ही जा रहा है। साथ ही कई तकनीक को भी दिखाया जा रहा है, जो भविष्य के युद्ध के लिए कितना जरूरी है। वीडियो में डीआरडीओ ने अपनी बीवीआर श्रेणी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र को दिखाया है। इसे लड़ाकू विमानों पर लगाने के लिए बनाया गया है।
डीआरडीओ ने यह भी जानकारी दी कि जो मिसाइलों को वीडियो में साझा किया गया है, वह किसी भी मौसम में दुश्मन पर अटैक कर सकता है और यह सुपरसोनिक विमान को भी पल भर में ध्वस्त कर सकता है। वीडियो में एलएसी यानी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एयरफोर्स मार्क 2 यानी तेजस को भी दिखाया गया है, जिसे एचएलए ने बनाया है।
क्या है स्वाति की खासियत?
पेरिस एयर शो की सबसे बड़ी खासियत डीआरडीओ का वह रडार जिसे देखने के लिए हर कोई उत्सुक है, उसका नाम स्वाति है। स्वाति की अपनी एक अलग ही खासियत है, यानी युद्ध के समय किस तरफ से मोर्टार दागे जा रहे हैं, किस तरफ से तोप का गोला आ रहा है और किस तरफ से रॉकेट को छोड़ा गया है? स्वाति रडार इसका पता तुरंत लगा लेता है। पेरिस के एयर शो में एयरबोर्न, हेलिना, डोर्नियर का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
7 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines