हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Suicide Pod' के यूके में इस्तेमाल होने का रास्ता साफ, पास हुआ Assisted Dying Bill

Suicide Pod: यह एक पोर्टेबेल सील्ड पॉड होता है, जिसकी शेप इंसान के आकार की होती है। जो शख्स मरना चाहता है वो इसमें लेटकर इसे बंद कर लेता है।

विज्ञापन
Dr Philip Nitschke

Suicide Pod: ‘सुसाइड पॉड’ को जल्द ही यूके में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने वाले डॉक्टर फिलिप नित्शके ने ये दावा किया है। दरअसल, डॉक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में Assisted Dying Bill पास होने के बाद इसके यूज होने की उम्मीद बढ़ी है। बता दें Suicide Pod बीते सितंबर में उस समय सुर्खियों में आया था जब स्विट्जरलैंड में एक महिला की इसमें मौत हुई थी।

ये पॉड मीडिया में सार्को सुसाइड कैप्सूल के नाम से जाना जाता है। जानकारी के अनुसार यह एक पोर्टेबेल सील्ड पॉड होता है, जिसकी शेप इंसान के आकार की होती है। जो शख्स मरना चाहता है वो इसमें लेटकर इसे बंद कर लेता है। इसके बाद इसमें अंदर लगा बटन दबाना होता है। फिर पॉड अंदर मौजूद ऑक्सीजन को नाइट्रोजन में बदल देता है, जिससे अंदर लेटे व्यक्ति की हाइपोक्सिया यानी ऑक्सीजन की कमी से मौत हो जाती है।

क्या है Assisted Dying Bill ?

जानकारी के अनुसार Assisted Dying Bill से मतलब है कि अगर कोई मरना चाहता है तो इसके लिए वह किसी संस्था की मदद ले सकता है। बता दें यूके में ऐसी कई संस्थाएं पहले से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में यूके में ये नया बिल पास हुआ है। इस बिल के बाद मीडिया में ‘डॉ. डेथ’ के नाम से जाने जाने वाले डॉ. फिलिप नित्शके ने बयान जारी कर कहा कि वह सरको के सहायक आत्महत्या पॉड को ब्रिटेन में लाने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

तैयार किया जा रहा नया वर्जन

डॉ. फिलिप नित्शके ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यूके का लेक डिस्ट्रिक्ट इस पॉड के उपयोग करने के लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है।
नए बिल पर डॉक्टर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब इस मुद्दे पर एक व्यावहारिक कानून सामने आएगा। यह डिवाइस पूरी तरह पोर्टेबल है, आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। उनका कहना था कि इस कैप्सूल का बेहतर वर्जन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा कि कि उन्हें दुनिया भर से 380 लोगों ने इसे यूज करने के लिए आवेदन भेजे हैं, जिनमें से 23 ब्रिटेन के लोगों हैं।

ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: तेज बारिश और हवा, एयरपोर्ट बंद, मौसम विभाग ने किया ये ताजा अपडेट जारी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें