US को ईरान के ड्रोन अटैक का डर! आखिर कैलिफोर्निया के आसमान में क्या कर रहा 'डूम्सडे प्लेन'?
Author: Arif Khan
2026-03-12 23:19:12
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर के ऊपर सबसे घातक सैन्य विमानों में से एक, ‘डूम्सडे प्लेन’ (E-6B Mercury) को उड़ते हुए देखा गया. यह असामान्य हलचल ऐसे समय में देखी गई है जब अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने एक अलर्ट जारी किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान समुद्र में तैनात किसी अनजान जहाज से अमेरिकी वेस्ट कोस्ट पर ड्रोन के जरिए ‘सरप्राइज अटैक’ करने की साजिश रच रहा है. FBI के पास जानकारी है कि फरवरी 2026 की शुरुआत से ही ईरान अमेरिकी की जमीन को निशाना बनाने की फिराक में है.
यह भी पढ़ें : ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद ही रहना चाहिए…’, ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला बयान
यह विमान परमाणु युद्ध या किसी बड़ी नेशनल इमरजेंसी की स्थिति में ‘हवाई कमांड सेंटर’ के रूप में काम करता है.
क्या कर रहा था ये विमान?
अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने फ्रेस्नो योसेमाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक ‘टच-एंड-गो’ अभ्यास किया. हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे नियमित प्रशिक्षण बताया है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव अमेरिकी वायुसेना अपनी परमाणु तैयारियों को परख रही है.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान खस्ताहाल, पर भारत कैसे सेफ? जानिए – होर्मुज स्ट्रेट बंद, फिर भी क्यों नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल क्राइसिस?
क्यों है इतना अहम?
E-6B मर्करी US मिलिट्री फ्लीट के सबसे जरूरी एयरक्राफ्ट में से एक है. यह देश के न्यूक्लियर कमांड, कंट्रोल और कम्युनिकेशन सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है. इसे न्यूक्लियर हमले समेत बड़ी इमरजेंसी के दौरान अमेरिका की लीडरशिप को अपनी न्यूक्लियर फोर्स से जोड़े रखने के लिए डिजाइन किया गया है. अगर जमीन पर मौजूद सभी कमांड सेंटर नष्ट हो जाएं, तब भी यह विमान हवा से ही परमाणु पनडुब्बियों, मिसाइल साइलो और हमलावर विमानों को ‘लॉन्च ऑर्डर’ दे सकता है.
यह भी पढ़ें : अमेरिका की मिसाइलें सेट नहीं कर पाती हैं टारगेट? ईरानी स्कूल पर हमले पर US ने क्यों दी सफाई
बता दें, दो महीने पहले भी लॉस एंजिल्स में इसी तरह का एक और विमान (E-4B Nightwatch) देखा गया था. तब रक्षा सचिव पेट हेगसेथ अमेरिकी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए निकले थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines