अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के मीडिया संस्थानों के बीच जारी तकरार के बीच व्हाइट हाउस ने अपना खुद का 24 घंटे चलने वाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘ट्रंप टीवी’ लॉन्च कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी राष्ट्रपति के पुराने भाषण, ऐतिहासिक पल, सरकारी ऐलान और ट्रंप प्रशासन से जुड़े तमाम आधिकारिक अपडेट्स 24 घंटे लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे.
व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल ने इस लॉन्च का ऐलान किया है. इस ऐलान के साथ व्हाइट हाउस ने कहा है कि ‘यह लाइव है. ट्रंप टीवी अब स्ट्रीम हो रहा है. 24/7, रियल टाइम अपडेट, जिसमें ऐतिहासिक पल, ऐलान और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी बात एक ही जगह मिलेगी. हर बड़ा पल आपके टीवी तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब पहुंचेगा.’
लॉन्च के दौरान चैनल पर ट्रंप के सार्वजनिक संबोधनों और संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह के फुटेज प्रसारित किए गए.
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप का AI फोर्स बनाने का ऐलान, जल्द नियुक्त होगा चीफ ऑफिसर
मीडिया से क्यों नाराज हुए ट्रंप
यह प्लेटफॉर्म ऐसे समय में शुरू किया गया है जब ट्रंप प्रशासन और अमेरिका के बड़े मीडिया संगठनों के बीच व्हाइट हाउस प्रेस एक्सेस को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है. व्हाइट हाउस ने सीएनएन, पोलिटिको और एमएस नाउ के पत्रकारों के प्रेस पास और ब्रीफिंग रूम में जाने पर रोक लगा दी है. इसके बाद इन तीनों मीडिया घरानों ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया. इनका कहना है कि सरकार यह तय नहीं कर सकती कि किन पत्रकारों को व्हाइट हाउस में जाने की मंजूरी मिलेगी.
ट्रंप का पलटवार
सोमवार को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फैसले का जोरदार बचाव किया. मीडिया की ओर से बॉयकॉट किए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि ‘उन्होंने कहा था कि वे मेरा बॉयकॉट करेंगे, लेकिन वे कभी ऐसा नहीं करते. मुझे इसकी जरा भी फिक्र नहीं थी. देखिए, यहां कितनी मीडिया मौजूद है.’
यह भी पढ़ें : चीन के लिए कभी तीखे बोल बोलने वाले ट्रंप ने क्यों बदले सुर?
साथ ही ट्रंप ने कहा कि हर मीडिया घराने को निष्पक्ष रहना चाहिए, अगर वे फेक न्यूज फैलाएंगे तो मैं उन्हें व्हाइट हाउस में घुसने नहीं दूंगा.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines