Donald Trump Warned Ayatollah Khamenei: अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को आड़े हाथों लिया है। ट्रंप ने उन्हें खरी-खरी सुनाते हुए कड़ी चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने खामेनेई पर एहसान फरामोश के आरोप लगाए और चेतावनी दी कि अगर ईरान ने फिर से परमाणु हथियार बनाए या कोशिश भी की तो अमेरिका ईरान पर दोबारा बमबारी करने से हिचकिचाएगा नहीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई को उनके बयानों के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि जब जब जंग जीते ही नहीं हो तो दावा क्यों करते हो कि इजरायल से जंग जीत गए हैं। अमेरिका ने जान बचाई है, वरना इजरायल वाले मार देते, लेकिन धन्यवाद करने की बजाय विरोधी बयान देते हैं। कोशिश कर रहे थे कि ईरान को पुनर्निमाण करने में मदद करें, कुछ फंड रिलीज करें, कुछ प्रतिबंध हटा लें, लेकिन अब ईरान को कुछ नहीं दिया जाएगा।
अयातुल्ला ने दिया था अमेरिका विरोधी बयान
बता दें कि अयातुल्ला खामेनेई ने एक संदेश में कहा था कि ईरान के परमाणु ठिकानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट को अमेरिका बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। इस संदेश के जवाब में ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर ईरान पर इजरायल के साथ युद्ध जीतने का दावा करने के लिए निशाना साधा और कहा कि अगर अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली कि ईरान सैन्य स्तर तक यूरेनियम प्रोसेस करने में सक्षम है तो अमेरिका बिना कोई सवाल किए ईरान पर दोबारा बमबारी करेगा। ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की बात करता रहा है, लेकिन अगर ईरान ने भविष्य में परमाणु बम बनाने की सोची तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। अमेरिका को पता है कि खामेनेई कहां छिपा हुआ है, लेकिन अमेरिका ने खामेनेई को खौफनाक और अपमानजनक मौत से बचाया। उन्हें यह कहने की जरूरत तो है नहीं कि धन्यवाद, राष्ट्रपति ट्रंप, बस विरोध बयान देने हैं।
अमेरिका का ईरान को राहत देने से इनकार
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की संभावनाओं पर विचार किया था, लेकिन सहयोग करने की बजाय क्रोध, घृणा और विरोधी बयान सुनने को मिले, इसलिए प्रतिबंधों में ढील देने का विचार त्याग दिया है। बता दें कि ईरान ने भी इस बात से इनकार कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ फिर से परमाणु वार्ता करेगा, जबकि ट्रंप ने बयान दिया था कि वह ईरान के साथ फिर से टेबल पर बैठेंगे और परमाणु वार्ता करेंगे। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (INEA) के निदेशक राफेल ग्रॉसी के उस अनुरोध को रिजेक्ट कर दिया, जिसमें उन्होंने इजरायल और अमेरिका द्वारा बमबारी करके तबाह किए गए ईरान के परमाणु ठिकानों का दौरा करने की बात थी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तो एक्स पर पोस्ट लिखकर इजरायल और अमेरिक के हवाई हमलों के खिलाफ न बोलने के लिए ग्रॉसी पर निशाना साधा था। उन्हें विश्वासघाती बताया था तो ऐसे में अगर ईरान का यह रवैया तो अब अमेरिका उसे कोई राहत नहीं देगा।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 hr agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
6 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
16 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines