Donald Trump on Indian Graduates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कंपनियों को निर्देश दिया कि वे गोल्ड कार्ड नागरिकता के साथ इंडियन ग्रेजुएट्स को नौकरी पर रखें। उन्होंने कहा कि स्टूडेट्स अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद भारत जाते हैं, कंपनियां खोलते हैं और अरबपति बन जाते हैं। वे इसके जरिए हजारों लोगों को रोजगार भी देते हैं। ट्रंप ने कहा कि ऐसे लोगों को अमेरिका में रोकने की जरूरत है।
ट्रंप ने कहा कि लोग भारत, चीन और अलग-अलग देशों से आते हैं, वे हार्वर्ड और द व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस में पढ़ाई करते हैं, उन्हें नौकरी भी मिल जाती है लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि वे अमेरिका में रह सकते हैं या नहीं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें कंपनियों ने बताया कि वे इन लोगों को काम पर नहीं रख पाती हैं। ऐसे में ये लोग अपने देशों में जाकर कंपनी खोलते हैं और अरबपति बन जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः कोरोना जैसी घातक बीमारी से 50 लोगों की मौत, इस देश में रहस्यमयी बीमारी से मचा कोहराम
नई पालिसी का मकसद रेवेन्यू क्रिएट करना
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कपंनियों ने उनको बताया कि वे लोगों को आउटसोर्स करने के लिए विदेश जाती हैं, लेकिन उन्हें नौकरी पर नहीं रख पातीं। ऐसे में इंडियन और दूसरे देशों के ग्रेजुएट्स अपने देश जाते हैं और खुद की कंपनी खोलकर अरबपति बन जाते हैं। ट्रंप ने गोल्ड कार्ड के रूप में इमीग्रेशन की नई पाॅलिसी शुरू की है। इस पाॅलिसी के तहत विदेशी निवेशक पांच मिलियन अमेरिकी डाॅलर के जरिए अमेरिका की नागरिकता खरीद सकते हैं। इस नागरिकता के जरिए विदेशी नागरिक अमेरिका में लंबे समय तक रहा सकता है।
जानें क्या है गोल्ड कार्ड
बता दें कि ट्रंप ने कहा कि हम गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। हम उस कार्ड की कीमत लगभग 5 मिलियन डाॅलर रखने जा रहे हैं। इससे अमेरिका में हाई नेट वर्थ वाले लोग आएंगे। जबकि सरकार की कोशिश है कि इससे ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू बनाया जाए।
ये भी पढ़ेंः USA Gold Card Visa: अमेरिका की नागरिकता पाना आसान, डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना ही ऐसी
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
21 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines